‘छुट्टी नहीं मिली तो पति-पत्नी के रिश्ते में आ जाएगी दरार’ कॉन्सटेबल की लीव-एप्लीकेशन सोशल मीडिया पर वायरल

‘छुट्टी नहीं मिली तो पति-पत्नी के रिश्ते में आ जाएगी दरार’ कॉन्सटेबल की लीव-एप्लीकेशन सोशल मीडिया पर वायरल

Constable wrote unique leave application : होली का त्योहार है और सभी लोग छुट्टी मना रहे हैं..रंग खेल रहे हैं। ज्यादातर लोगों की त्योहारों पर छुट्टी होती है..लेकिन पुलिस, पत्रकार, और डॉक्टर सहित कुछ ऐसे प्रोफेशन हैं जहां किसी दिन कोई छुट्टी नहीं होती। बल्कि त्योहारों पर तो काम का अतिरिक्त बोझ होता है। पुलिस प्रशासन के पास कानून और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी होती है तो पत्रकार अपनी कलम और दृश्यों के जरिए सारी दुनिया की होली की तस्वीरें दिखाते हैं। ऐसे में यहां अगर किसी को छुट्टी चाहिए तो पहले से आवेदन देना होता है और वो मंजूर होने पर ही अवकाश पर जाया जा सकता है। ऐसी ही एक छुट्टी की एप्लीकेशन अब सोशल मीडिया पर वायलर हो रही है।

ये मामला है कोटा का जहां एक  पुलिस कॉन्सटेबल ने अधिकारियों से छुट्टी के लिए जो कारण दिया है..वो काफी मजेदार है। कॉन्सटेबल सतपाल चौधरी भरतपुर के रहने वाले हैं और कोटा में तैनात हैं। उनकी शादी तीन महीने पहले हुई है इस इस साल ये शादी के बाद की पहली होली है। सतपाल ये त्योहार मनाने अपनी ससुराल जाना चाहते थे और इसके लिए उन्होने अपनी एप्लीकेशन में लिखा है कि ‘प्रार्थी के यहां शादी के बाद पहली बार होली अपने ससुराल में मनाने का रिवाज है। अत: प्रार्थी को पहली होली मनाने के लिए अपनी पत्नी के साथ ससुराल जाना है। नहीं जाने पर पारिवारिक समस्या उत्पन्न होने की पूरी संभावना है जिसमें प्रार्थी को भविष्य में पति पत्नी के रिश्ते में दरार आने की पूरी संभावना है। अत: प्रार्थी को चाहा गया अवकाश प्रदान करने की कृपा करें।’

ये एक ऐसा आवेदन था जिसे पढ़ने के बाद भला प्रार्थी को छुट्टी देने से कोई कैसे मना करता। जानकारी के मुताबिक सतपाल को 7 दिन की छुट्टी दे दी गई है और वो अपनी पत्नी के साथ ससुराल में खुशी खुशी होली मना रहे हैं। लेकिन इसमें इस आवेदन पत्र की सबसे ज्यादा भूमिका है, जो इतने अलहदा तरीके से लिखा गया है कि यकीनन इसे पढ़ने के बाद अधिकारियों के चेहरे पर भी हंसी दौड़ गई होगी। सभी जानते हैं कि ज्यादातर जगहों पर शादी के बाद पहली होली पत्नी के मायके में मनाने का रिवाज होता है। इसके लिए लड़के के ससुराल वाले काफी तैयारियां करते हैं और दामाद की खूब खातिरदारी भी की जाती है। शादी के बाद यही एक त्योहार है जो नववधू अपने मायके में मनाती है..इसके अलावा को तभी त्योहार ससुराल में ही मनाने की परंपरा है। ऐसे में कॉन्सटेबल की बात को समझना लाज़मी है और उसे समझा भी गया व छुट्टी स्वीकृत हो गई। लेकिन अब ये आवेदन पत्र सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews