Delivery boys के लिए बनाया रिलैक्स स्टेशन, भारी बारिश में चाय पिलाई समोसा खिलाया

Delivery boys के लिए बनाया रिलैक्स स्टेशन, भारी बारिश में चाय पिलाई समोसा खिलाया

Relax station for delivery boys : बारिश का मौसम हैं और ऐसे में अक्सर ही कुछ न कुछ चटपटा खाने का मन हो आता है। पहले का समय होता तो अपने मन की बात मानने के लिए खुद किचन में जाकर कुछ बनाना होता। लेकिन इन दिनों ज़ोमेटो, स्विगी और ऐसे तमाम ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप ने चीजों को बहुत आसान कर दिया है। बस एक क्लिक की दूरी पर आपकी पसंद की हर डिश मौजूद है।

लेकिन क्या कभी हमारे मन में ये खयाल आया है कि हमारे दरवाज़े पर आने वाले ये लोग भी तो भूखे हो सकते हैं। या थके हुए..या फिर काम के दबाव में। इन दिनों निश्चित समय में डिलीवरी का ट्रेंड भी है..ऐसे में इन डिलीवरी बॉयज़ पर जल्दी से जल्दी ऑर्डर पहुंचाने का प्रेशर होता है। ऐसे में क्या इन्हें कुछ देर ठहरकर चाय पीने या कुछ खाने का मौका मिल पाता है। बस यही खयाल आया सिद्धेश लोकरे के मन में जो एक कंटेंट क्रिएटर है।

उन्होने सोचा कि क्यों न कुछ ऐसा किया जाए कि इन डिलीवरी एजेंट्स को थोड़ा रिलैक्स होने का मौका मिले। तो बस भारी बारिश में ये एक बड़े से कंटेनर में चाय, समोसे और कुछ और नाश्ते का सामान लेकर निकल पड़े। इन्होने एक बढ़िया सा बैनर भी बनवाया जिसपर लिखा था ‘रिलैक्स स्टेशन।’ इसके बाद इन्होने सड़क किनारे ही वहां से गुजरने वाले डिलीवरी बॉय को रोककर चाय नाश्ता कराया। इसके बाद जो मुस्कान उनके चेहरे पर आई, वो सच में देखने लायक है। ये वीडियो इंस्टाग्राम पर सिद्धेश लोकरे ने शेयर किया है और लोग इसे बहुत पसंद कर रहे हैं। इस पहल की लोगों ने जमकर तारीफ की और अब तक इसे करीब साढ़े छह लाइक्स मिल चुके हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews