
मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। अपकमिंग मल्टी स्टारर फिल्म ‘सूर्यवंशी’ (Sooryavanshi) 5 नवंबर को रिलीज़ होने जा रही है और इन दिनों सभी स्टार्स फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। लगातार फिल्म से जुड़े प्रोमो और गाने सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे हैं। इसी बीच खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay kumar) और केटरीना कैफ (katrina kaif) का एक फोटो नए अंदाज़ में सामने आया है जिसमें दोनों काफी कूल नज़र आ रहे हैं।
IAS अधिकारी के बारे में जूनियर इंजीनियर का आपत्तिजनक वीडियो वायरल
दिवाली के बाद 5 नवंबर को रिलीज होने वाली सूर्यवंशी का सभी को इंतजार है। फिल्म में अक्षय कुमार, केटरीना कैफ, अजय देवगन और रणवीर सिंह के साथ एक्ट्रेस निहारिका रायजादा भी हैं। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को पांच हजार से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया जाएगा। इसका सीधा मुकाबला मार्वेल स्टूडियोज की फिल्म ‘इटर्नल्स’ से होगा जिसमें एक साथ 10 नए सुपर हीरो मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स में शामिल हो रहे हैं। इस बीच ‘मिस्टर एंड मिसेज सूर्यवंशी’ का एक फोटो सामने आया है। अक्षय कुमार ने केटरीना कैफ के साथ ये फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें लिखा है कि 5 नवंबर का इंतजार करते हुए वक्त काटना। यहां दोनों एक बिल्डिंग के ऊपर बैठकर हंसते हुए पोज़ दे रहे हैं और साथ में काफी अच्छे नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का दर्शकों को भी बेसब्री से इंतजार है।
Mr. and Mrs. #Sooryavanshi soaking up some ☀️ while waiting for 5th November.#2DaysToSooryavanshi #BackToCinemas pic.twitter.com/zeuahaNqje
— Akshay Kumar (@akshaykumar) November 3, 2021
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

