कस्टमर ने ऑनलाइन फूड ऑर्डर किया, डिलीवरी एजेंट ने मैसेज में पूछा ‘गांजा चाहिए क्या’

कस्टमर ने ऑनलाइन फूड ऑर्डर किया, डिलीवरी एजेंट ने मैसेज में पूछा ‘गांजा चाहिए क्या’

Social Media Viral : आजकल ऑनलाइन फूड ऑर्डर करना शौक की बजाय जरुरत भी बनता जा रहा है। कई बार जब आप बीमार हों, बहुत सारे मेहमान आ जाएं, खाना बनाने का मन न हो, कुछ अलग खाने का मन हो या किसी की खास फरमाइश हो तो झट से ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप पर जाइये और एक क्लिक में कुछ भी ऑर्डर कर दीजिए। बैचलर्स के लिए तो ये सुविधा वरदान की तरह है। लेकिन कभी कभी यहां कुछ लोगों को बहुत हटकर और मजेदार अनुभव भी होते हैं।

डिलीवरी एजेंट ने की ये पेशकश

आज हम आपके साथ एक कस्टमर का ऐसा ही एक्सपीरियंस शेयर करने जा रहे हैं। आजकल अमूमन जब खाना ऑर्डर हो जाता है तो डिलीवरी कंपनी की तरफ से डिलीवरी बॉय रेस्टॉरेंट में पहुंचकर कस्टमर को मैसेस करते हैं। अमून अपनी लोकेशन बताने, डिलीवरी टाइम शेयर करने या फिर कोई और हैल्प चाहिए है क्या, ये पूछने के लिए मैसेज किया जाता है। ऐसे में अगर कस्टमर की कोई जिज्ञासा या डिमांंड हो तो वो बता सकता है। लेकिन एक डिलीवरी एजेंट ने कुछ ऐसा ऑफर कर दिया कि कस्टमर हक्की बक्की रह गई।

लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

जोमेटे डिलीवरी एजेंट ने मैसेज करते हुए अपनी कस्टमर से पूछा “कुछ चाहिए आपको..सीक्रेट गांजा आदि”। हालांकि यहां वो गांजा को गंजा लिख गया है लेकिन उसका मैजेस साफ समझ आ रहा है। इस मैसेज का स्क्रीन शॉट साक्षी जैन नाम की यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है और कहा है कि उसकी रूममेट को जोमेटो डिलीवरी एजेंट ने ये ऑफर दिया है। ये ट्वीट अब वायरल है और नेटिजंस इसपर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने चुटकी लेते हुए लिखा है कि ‘क्या आपका रूममेट कोई गंजा शख्स है।’ वहीं कई लोगों ने केशविहीन तस्वीरे शेयर करते हुए ‘गंजे’ शब्द पर खूब मजे ले रहे हैं। लेकिन ये एक गंभीर मामला है, अगर कोई इस तरह खुलेआम गांजा या कोई अन्य नशे की वस्तु ऑफर कर रहा है तो इसपर बाकायदा कार्रवाई होनी चाहिए।

https://twitter.com/thecontentedge/status/1700787043461365960?s=20

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews