जब इस डॉग ने की फिल्मी किरदार हुबहू नकल, हैरान हो गए देखने वाले लोग

जब इस डॉग ने की फिल्मी किरदार हुबहू नकल, हैरान हो गए देखने वाले लोग

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। आमतौर पर देखा गया है कि व्यक्ति अपनी मनपसंद फिल्म को जब कई दफा देख चुका होता है तो उसे फिल्म या अपने मनपसंद किरदार के कई डायलॉग याद हो चुके होते हैं और वह अपने दोस्तों या करीबी लोगों के बीच मस्ती मजाक में ऐसा ही व्यवहार करने भी लगता है। लेकिन आपको जानकर कैसा लगेगा, जब आपको पता चले कि एक मूक-बधिर जानवर भी ऐसी चीजें कर सकता है।

थोड़ा अजीब तो लगेगा, लेकिन ये सच है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक डॉगी का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि वह पीछे चल रही एक फिल्म को देखकर उसकी नकल कर रहा है। इस डॉगी का नाम टेडी है और वह अपने मनपसंद किरदार डग की नकल कर रहा है।

ये भी पढ़े … क्या है टोमैटो फ्लू, जानिए नए बुखार के लक्षण, कारण, उपचार और सावधानियां

इंस्टाग्राम वीडियो को एनिमल्स डूइंग थिंग्स नाम के पेज पर फिर से शेयर किया गया, जिसका कैप्शन है, “वह सिल्वर स्क्रीन पर है! टेडी”

फिल्म में डग की भूमिका की नकल करने के लिए बिस्तर पर कूदने वाला प्यारा सा डॉगी लंदन का एक लघु क्रीम-लंबे बालों वाली दछशुंड नस्ल है। टेडी के बायो में लिखा है कि उन्हें ‘लिटिल रू’ के नाम से जाना जाता है।

ये भी पढ़े … आज BPSSC जारी करेगा बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर की फाइनल मार्कशीट, ऐसे करें चेक

बता दें, शेयर किए जाने के बाद से वीडियो को 1.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इसे 64,000 से अधिक लाइक्स भी मिले हैं। इस वीडियो पर दुनियाभर के लोग प्यार लुटा रहें हैं। एक यूजर ने लिखा, “मुझे रुलाओ मत!”, जबकि एक अन्य ने लिखा, “किस तरह का कुत्ता? मेरा छोटा दोस्त एक जैसा दिखता है”।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews