खाना लेकर देरी से पहुंचा डिलीवरी बॉय, कस्टमर ने उतारी आरती, देखें Video

खाना लेकर देरी से पहुंचा डिलीवरी बॉय, कस्टमर ने उतारी आरती, देखें Video

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। आजकल शॉपिंग करना हो या फिर खाना मंगाना हो सब कुछ ऑनलाइन ही हो जाता है। ऑनलाइन आर्डर करते ही कुछ ही देर में सामान आपके घर तक आसानी से पहुंच जाता है। सबसे ज्यादा फायदा तो खाने पीने की चीजों का है क्योंकि अब आपको इसके लिए घर से बाहर नहीं जाना पड़ता आप अपने पसंदीदा रेस्टोरेंट से खाना मंगा सकते हैं जो कुछ ही मिनटों में आपके घर पहुंच जाता है। हालांकि, कई बार ट्रैफिक जाम की वजह से यह खाना पहुंचने में देरी भी हो जाती है। कुछ लोग तो इस वजह से डिलीवरी बॉय (Delivery boy) पर अपना गुस्सा निकालते हैं लेकिन फिलहाल सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल (Viral video) हुआ है वह बिल्कुल अलग है।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में डिलीवरी बॉय जैसे ही खाना लेकर पहुंचता है सारे घर वाले उसका स्वागत करने में जुट जाते हैं। एक व्यक्ति पूजा की थाली लेकर घर से बाहर निकलता है और तिलक लगाते हुए डिलीवरी बॉय की आरती उतारता है। इतना ही नहीं वीडियो में डिलीवरी बॉय की आरती करने वाला व्यक्ति आइए आपका इंतजार था गाना गाते हुए भी दिखाई दे रहा है।

Must Read- श्योपुर: उफनते नाले में पलट गई बस, शीशा तोड़कर बाहर निकले यात्री, 20 घायल

पूरा मामला कुछ ऐसा है कि इन लोगों ने अपने लिए कुछ खाना ऑनलाइन ऑर्डर किया था। दिल्ली के ट्रैफिक में बुरी तरह फंसने के कारण डिलीवरी बॉय बहुत लेट हो गया था और बारिश भी बहुत ज्यादा हो रही थी। आमतौर पर ऐसा जब होता है तो ग्राहक डिलीवरी बॉय को कई तरह की बातें सुना देते हैं। लेकिन यहां पर इस परिवार ने लेट होने पर डिलीवरी बॉय का सम्मान कर दिया।

सोशल मीडिया पर जोमैटो के डिलीवरी बॉय का सम्मान करने का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को 5 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इस पर ढेर सारे लाइक्स भी आए हैं। ये हर जगह तेजी से वायरल हो रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews