Desi jugaad : सर्दी के मौसम में कमाल का देसी जुगाड़, देखिए टू इन वन चूल्हा

Social media viral

Desi jugaad : एक छोटा मोटा इंजीनियर तो हम सबमें रहता है…ये बात इसलिए कही जा सकती है क्योंकि अपने घर के कई काम कई बार हम किसी जुगाड़ से कर लेते हैं। ये जुगाड़ वाली तिकड़म हमारे यहां काफी काम कर जाती है। परमनेंट न सही, लेकिन इससे अस्थायी रूप से तो कई काम बन ही जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी ऐसे जुगाड़ के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं।

सर्दी के मौसम में कमाल का जुगाड़

आज हम आपके लिए ऐसा ही एक वीडियो लेकर आए हैं। सर्दी का मौसम चल रहा है और ऐसे में गर्मागर्म खाना और गर्म पानी दोनों की दरकार होती है। लेकिन कई बार चूल्हे पर कोई एक काम हो रहा होता है, तो दूसरा कुछ देर के लिए टल जाता है। लेकिन यहां एक जुगाड़मेंट वाला टू इन वन चूल्हा है, जिसपर एक तरफ खाना बनाया जा सकता है और दूसरी तरफ से गर्म पानी भी मिलता रहेगा।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को Vashithworld नाम के अकाउंट से साझा किया गया है। इसमें एक चूल्हा है जिसपर दो पाइप लगाए गए हैं। एक तरफ चूल्हे पर खाना बन रहा है। वहीं दूसरी तरफ पाइप के एक सिरे से ठंडा पानी डाला जाए तो दूसरे सिरे से गर्म पानी निकलता है। ये एक कमाल का आइडिया है जो एक पंथ दो काज वाली कहावत को साबित कर रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग इसपर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है कि ‘आलू डालो तो सोना निकलेगा ये तो सुना था लेकिन ठंडा पानी डालो तो गर्म निकलेगा ये नहीं देखा था’ वहीं दूसरा लिख रहा है ‘आम के आम गुठलियों के दाम’। कई लोग इस चूल्हे को पेटेंट कराने की सलाह भी दे रहे हैं और इसकी कीमत भी पूछ रहे हैं। इस तरह सर्दी के मौसम में ये टू इन वन चूल्हे वाला जुगाड़ लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews