85 की उम्र में वॉटर एरोबिक्स करते नजर आए धर्मेंद्र, फैंस ने की तारीफ

85 की उम्र में वॉटर एरोबिक्स करते नजर आए धर्मेंद्र, फैंस ने की तारीफ

 मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। फिल्म इंडस्ट्री के हीमैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र 85 साल की उम्र में भी बेहद फिट हैं। वो आज भी अपनी एक्सरसाइड और डेली रूटीन पर बहुत ध्यान देते हैं। इसी के साथ वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं, जहां अपने फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं।

एशिया के DNS Cyber Attack से प्रभावित शीर्ष तीन देशों में भारत

हाल ही में धर्मेंद्र ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमेंं वो अपने घर में बने छोटे से स्विमिंग पूल में वॉटर एरोबिक्स करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ उन्होने लिखा है “दोस्तों..ईश्वर की दुआ और आप सबकी शुभकामनाओं से मैंने वॉटर एरोबिक्स योग और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करनी शुरू कर दी है। स्वस्थ रहना सबसे बड़ा वरदान है।” उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग उनकी फिटनेस की तारीफ कर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews