Monalisa के अलग-अलग अवतारों ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, वायरल हुई तस्वीरें

Monalisa के अलग-अलग अवतारों ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, वायरल हुई तस्वीरें

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 16वीं शताब्दी में लियोनार्डो द विंची की बनाई गई तस्वीर मोनालिसा (Monalisa) दुनिया के सबसे खूबसूरत पेंटिंग्स में गिनी जाती है। हल्की सी मुस्कान और भटकती आंखों वाली महिला की इस तस्वीर ने सालों से लोगों का दिल जीता है। यह अब तक की गई कला का एक बेहतरीन नमूना है।

— lamist (@lamistaah) September 25, 2022

इस समय सोशल मीडिया पर मोनालिसा की कुछ मजेदार और खूबसूरत तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में मोनालिसा देश के अलग-अलग राज्यों के रंग में रंगी दिखाई दे रही हैं। ट्विटर पर जमकर तस्वीरों की सीरीज को शेयर किया गया है और लोग इसे बहुत पसंद कर रहे हैं।

Must Read- यहां Navratri में साड़ी पहनकर गरबा करते हैं पुरुष, 200 साल पुरानी है परंपरा

पहली तस्वीर में महाराष्ट्र के खूबसूरत गेटअप में तैयार मोनालिसा के लिसा ताई अवतार को लोग बहुत पसंद करते हैं। इसके अलावा साउथ दिल्ली का लिसा मौसी अवतार भी बहुत ही शानदार है।

इसके अलावा बड़ी लाल बिंदी और साड़ी पहने बिहार की लिसा देवी की तस्वीर भी बहुत ही शानदार लग रही है। बड़ी सी नथ पहने राजस्थान की महारानी लिसा की तस्वीर ने भी दर्शकों का दिल जीता है।

बालों का जुडा बनाएं गुजरात की लिसा बेन के साथ तेलंगाना की लिसा बोम्मा और केरल की लिसा मोल सभी लुक्स में मोनालिसा की तस्वीर का ट्रांसफॉर्मेशन बहुत ही खूबसूरती से किया गया है।

तस्वीरों को देखने के बाद लोग इनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। ये पहली बार है जब लोगों ने मोनालिसा के इतने सारे खूबसूरत रूप देखे हैं। यूजर्स इस पर अलग-अलग कमेंट करते हुए तस्वीरों की तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews