Funny Video : सफाई की झक में इस शख्स ने इन महंगी चीज़ों पर पानी फेरा

Funny Video : सफाई की झक में इस शख्स ने इन महंगी चीज़ों पर पानी फेरा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। दिवाली (Diwali) आने को है और घर घर में सफाई अभियान (cleaning) चालू है। ये वो समय है जब लगभग हर घर में साल भर की सबसे तगड़ी साफ सफाई होती है। पूरा घर अलट पलट दिया जाता है, किचन के डिब्बों खाली कर करके धोए जाते हैं और दीवारो पर रंग रोगन भी होता है। लेकिन अगर सफाई काम से बढ़कर झक बन जाए तो कबाड़ा भी हो सकता है।

प्रेग्नेंसी की खबर मिलने के 48 घंटे बाद ही हुआ बच्चे का जन्म

हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं जिसमें एक शख्स सफाई कर रहा है। लेकिन वो सफाई काफी महंगी पड़ने वाली है। दरअसल इस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक व्यक्ति कम्प्यूटर और टीवी को रगड़ रगड़कर धो रहा है। यहां वो बाकायदा पानी का पाइप लगाकर इन चीजों को धो रहा है। इससे पहले हमने टीवी पर गोपी बहू को ही लैपटॉप धोते देखा था, लेकिन वो एक सीरियल था। यहां तो ये वाकई में होता दिख रहा है। हालांकि अब तक पता नहीं चल पाया है कि ये कोई प्रेंक है या असली घटना लेकिन अब तक इस वीडियो को 75 हजार से अधिय व्यूज मिल चुके हैं।

सामान्यतया ये बात सभी को पता होती है कि इलेक्ट्रॉनिक आयटम्स को पानी से दूर रखना चाहिए। पानी उन्हें खराब कर सकता है और अगर चालू स्थिति में उनमें पानी चला जाए तो करंट का खतरा भी रहता है। लेकिन ये वीडियो वाले महाशय शायद इस बात से अनजान है और वो जिस शिद्दत से कम्प्यूटर और टीवी को धो रहे हैं, देखकर लगता है कि सारी सफाई आज ही कर लेंगे। हालांकि इस सफाई के बाद इन चीज़ों का सफाया हो जाएगा, क्योंकि वो किसी काम की रहने वाली नहीं है। बहरहाल, लोग इस वीडियो पर खूब मजे ले रहे हैं और तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

https://twitter.com/Gulzar_sahab/status/1581904031034658816?s=20&t=C7NsboVYbramEONUJAORpg

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews