
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आपका डॉगी कितना नटखट है। खासकर जब उसे बाहर घुमाने ले जाते हैं तब। कुत्तों को बाहर निकलने पर मस्ती करना खूब पसंद होता है। ये वो मौका होता है जब उन्हें खेलने के लिए खुला मैदान मिलता है और वो इसका भरपूर फायदा उठाते हैं। ऐसा ही एक मजेदार वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं।
इस वीडियो में एक महिला अपने डॉगी को घुमाने निकली है। हम देख सकते हैं कि डॉग कितने फन मूड में है और वो चल नहीं रहा बल्कि उछल रहा है। ये डॉग सड़क पर चलने के लिए सिर्फ अपने दो पैरों का इस्तेमाल कर रहा है। पीछे के दो पैरों से ये चल रहा है और अगले पैर हवा में उठे हुए हैं। इसकी मालकिन भी इस हरकत पर मुस्कुरा रही है और इस मूमेंट को इन्जॉय कर रही है। इस डॉग को देखकर लगता है ये बहुत ही अच्छे मूड में है और इस समय घूमना इसे बहुत पसंद आ रहा है।
View this post on Instagram
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

