शर्मनाक! डॉगी को रस्सी के सहारे रोड पर घसीटता दिखा शख्स, वीडियो पर फूटा लोगों का गुस्सा

शर्मनाक! डॉगी को रस्सी के सहारे रोड पर घसीटता दिखा शख्स, वीडियो पर फूटा लोगों का गुस्सा

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। पिछले कुछ दिनों से देशभर में कुत्तों के काटने की घटना जमकर देखी जा रही है। आलम यह है कि डॉग लवर अब अपने पाले हुए कुत्तों को रोड पर छोड़कर जा रहे हैं। कुत्तों द्वारा लोगों को काटने की घटना पर तो सभी का ध्यान जाता है लेकिन इन मूक जानवरों के साथ की जाने वाली बर्बरता पर कम ही लोग ध्यान देते हैं। इनका काटना किसी व्यक्ति को पीड़ा दे सकता है तो इस ना बोलने वाले जानवर के साथ की गई क्रूरता उसे कितनी तकलीफ पहुंचाती होगी। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इंसानियत को शर्मसार कर देने वाले इस वीडियो में एक शख्स अपनी फोर व्हीलर गाड़ी में रस्सी के सहारे कुत्ते को बांधकर रोड पर घसीटता हुआ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो किसी के भी रोंगटे खड़े करने के लिए काफी है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही एक जानवर के साथ क्रूर हरकत को अंजाम देने वाले इस शख्स के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।

Must Read- सीआरडीएस ने हिन्दी दिवस पर लोक नृत्य एवं गायन का किया आयोजन, कलाकारों का हुआ सम्मान

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सफेद रंग की गाड़ी के पीछे कुत्ता दौड़ लगा रहा है आगे देखने पर यह दिख रहा है कि गाड़ी चला रहे व्यक्ति ने उस कुत्ते को रस्सी से बांध रखा है और उसे घसीट रहा है। वीडियो देखकर लोग जमकर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इस आदमी को जिंदा जला दो। दूसरे शख्स ने कहा कि यह आदमी पूरी तरह से पागल हो गया है। सोशल मीडिया पर लगातार लोग वीडियो पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews