किसान की पत्नी ने खाली समय में शुरु की मॉडलिंग, एक हफ्ते में कमा लेती हैं 8 लाख

किसान की पत्नी ने खाली समय में शुरु की मॉडलिंग, एक हफ्ते में कमा लेती हैं 8 लाख

Farmer’s wife became model : एक किसान जो काम के सिलसिले में अक्सर बाहर जाता है, खाली समय में उसकी पत्नी बोर होती है। फिर उसने इस बोरियत और अकेलेपन से निकलने का एक तरीका निकाला और ऑनलाइन मॉडलिंग शुरू कर दी। किस्मत ने साथ  दिया और उसकी फोटो वायरल हो गई। अब वो इसके ज़रिए हफ्ते में 8 लाख तक कमा लेती है।

अकेलापन दूर करने के लिए शुरु की मॉडलिंग

ये कहानी है ऑस्‍ट्रेलिया के विक्‍टोरिया प्रांत में रहने वाली हनी ब्रुक्‍स (Honeyy Brooks) की। वो यहां के ग्रामीण इलाके में रहत हैं और उनके पति अक्सर काम के कारण बाहर जाते हैं और हफ्ते दो हफ्ते वहीं रहते हैं। अकेलापन दूर करने के लिए उन्होने एक साइट पर अपना प्रोफाइल बनाया और मॉडलिंग करने लगी। धीरे धीरे वो काफी पॉपुलर हो गई और अब वो यहां अपनी फोटोज़ बेचती हैं। इसके बदले उन्हें एक हफ्ते में करीब 8 लाख की कमाई हो जाती है। हनी एक पत्नी और मां हैं और मॉडलिंग के अलावा वो अपने खेतों में भी काम देखती हैं। वो गाय, भेड़, बकरियों, मुर्गियों और बिल्लियों की देखभाल भी करती हैं।

उनका कहना है कि वो अपने मॉडलिंग वाले काम को लेकर बहुत सीरियस है और उन्हें ये काफी पसंद भी है। उनकी कोशिश होती है कि हर हफ्ते अपने कुछ नया कंटेट दें। सोशल मीडिया पर उनके ढेर सारे फैन हैं। वैसे इसके अलावा भी उनके कई और शौक हैं..जब वो खेतों में नहीं होती या मॉडलिंग नहीं करती हैं तो घुड़सवारी या बाइकिंग में बिजी रहती हैं। उनका कहना है कि लाइफ को पूरी तरह इन्जॉय करना चाहिए और खुद को जो काम पसंद हो वो जरुर करना चाहिए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews