Fashion Show For Seniors : बुजुर्गों के लिए अनूठा फैशन शो, देखते रह जाएंगे स्वैग

Fashion Show For Seniors : बुजुर्गों के लिए अनूठा फैशन शो, देखते रह जाएंगे स्वैग

Fashion Show For Seniors : जब भी फैशन, मेकअप या ऐसी कुछ बात आती है तो हमारे ज़हन में जगमगाते चेहरे आ जाते हैं। ऐसे युवा जो तरह तरह के फैशनेबल कपड़े पहने हैं और ये सब उनपर खूब  फब भी रहा है। लेकिन फैशन का उम्र से क्या लेना-देना ? क्या बुजुर्ग लोगों के लिए कोई फैशन नहीं होता। ये भी एक मिथ ही है कि बुढ़ापे में सादा पहनो, सादा खाओ। जीवन के इस आखिरी पड़ाव को भी खूब जिंदादिली से जीना चाहिए और अपनी मर्जी की हर चीज करनी चाहिए।

बुजुर्ग अपना जीवन भरपूर जिएं, इसके लिए घरवालों के साथ आसपास का वातावरण भी अनुकूल हो तो उनके लिए आसानी हो जाती है। और उनके चेहरे की खुशी दूसरों को भी नई उम्मीद और हौंसला देती है। ऐसी ही खुशी से लबरेज़ कुछ बुजुर्ग जब रैंप पर चले तो लोगों के अचरज का ठिकाना न रहा। ये हुआ नाइजीरिया में जहां एक फ‍िल्‍म निर्माता मलिक अफगबुआ ने इन सीनियर्स के लिए एक फैशन शो का आयोजन किया। इसे  ‘फैशन शो फॉर सीनियर्स’ (Fashion Show For Seniors) नाम दिया गया और यहां जब ये सीनियर्स फैशनेबल ड्रेसेस पहनकर आए तो लोग उन्हें देखते ही रह गए।

ये वीडियो थोड़ा पुराना है लेकिन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें अफ्रीकी मूल के बुजुर्ग लोगों को रैंप वॉक करते देखा जा सकता है। उनका कॉन्फिडेंस और स्वैग देखते ही बनता है और वो पूरी शान के साथ इन कपड़ों को कैरी कर रहे हैं। इस नवाचार के बाद अब दुनियाभर में लोग इसकी बात कर रहे हैं। ब्लैक पैंथर फ़िल्मों के लिए ऑस्कर विजेता कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर रूथ कार्टर ने इस शो को बेहद खास बताया है और कहा है कि उन्होने इससे पहले ऐसा कुछ नहीं देखा। वहीं लोग इस बात से प्रेरित भी हो रहे हैं और कह रहे हैं कि बुजुर्गों के लिए कंपनियों को कुछ खास डिजाइन करना चाहिए और उन्हें इस तरह के मंच पर और ज्यादा लाया जाना चाहिए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews