Video : Spiderman पापा का कमाल, बच्चे को बाइक से ऐसे उतारा, देखकर फटी रह जाएंगी आंखें

Video : Spiderman पापा का कमाल, बच्चे को बाइक से ऐसे उतारा, देखकर फटी रह जाएंगी आंखें

सांकेतिक तस्वीर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कुछ लोग कमाल के स्टंट करते हैं। अक्सर ही फिल्मों, नाटकों, सर्कस या फिर किसी थियेटर में हम ऐसे स्टंटमैन के कारनामे देखते हैं। लेकिन कई बार ये कमाल असल जिंदगी में भी देखने को मिल जाता है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है।

भले ही ये कुछ सेकेंड का वीडियो हो लेकिन इसे देखकर आपको मजा आ जाएगा। इसमें एक पिता बाइक पर अपने बच्चे के साथ है। बाइक रूकती है तो वो कुछ ऐसा करता है जिसे देखकर आपकी आंखें फटी रह जाएंगी। बाइक से उतरते हुए वो अपने बेटे को अपने पैरों में फंसाता है और दोनों एक साथ नीचे उतर जाते हैं। नीचे उतरकर दोनों शान से चलते हुए अंदर चले जाते हैं। पैरों से बच्चे को उतारते समय पिता इतन एफर्टलैस है कि बच्चे को जरा भी तकलीफ नहीं होती। इसे समझने के लिए आपको भी वीडियो दो तीन बार देखना पड़ेगा। इस कमाल के वीडियो को देखकर लोग इस शख्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक ने तो इसे स्पाइडरमैन पापा बता दिया है। वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

https://twitter.com/TheFigen/status/1537513133379571713?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1537513133379571713%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fndtv.in%2Fzara-hatke%2Fomg-you-will-be-surprised-to-see-this-way-of-getting-the-child-off-the-bike-netizens-are-giving-such-reactions-3075277

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews