विदेशी यात्री ने जब खाया भारतीय रेल का भोजन, रेल मंत्री को टैग करके लिखी ये बात

विदेशी यात्री ने जब खाया भारतीय रेल का भोजन, रेल मंत्री को टैग करके लिखी ये बात

Foreign travel praises India’s train food : ट्रेन में मिलने वाले भोजन को लेकर अधिकांश लोगों की शिकायत होती है कि वो अच्छा नहीं होता। अक्सर हो लोग ट्रेन के खाने को लेकर शिकायत करते दिखते हैं। ऐसे में कोई अगर इसकी तारीफ करे, और वो भी कोई विदेशी शख्स तो ये इस बात की निशानी है कि खाने का स्तर सुधर रहा है। ऐसा ही एक ट्वीट अब वायरल हो रहा है जिसमें एक विदेशी यात्री ने भारतीय रेल के भोजन की प्रशंसा की है।

सेल्वेटोर बबोंस (Salvatore Babones) नाम के इस शख्स की पोस्ट अब वायरल है। इसमें उन्होने राजधानी एक्सप्रेस की यात्रा को लेकर अपना अनुभव साझा किया है। सेल्वोटोर ने लिखा है कि ‘यह भारत के राष्ट्रीय रेलवे पर द्वितीय श्रेणी का भोजन है ? लेकिन मेरे लिए ये प्रथम श्रेणी का स्वाद लेता है! मैं बहुत प्रभावित हूँ।’ इसी के साथ उन्होने मंत्री अश्विनी वैष्णव को टैग करते हुए लिखा है कि ‘आपको श्री नरेंद्र कुमार को अपना अंतरराष्ट्रीय ब्रांड एंबेसडर बनाना चाहिए। राजधानी एक्सप्रेस में रसोई के लिए पांच सितारे।’ नरेंद्र कुमार वो कर्मचारी है जिन्होने सेल्वेटोर को सर्व किया था और वो उनसे बेहद प्रभावित हुए। अपनी पोस्ट में उन्होने नरेंद्र कुमार के साथ भी एक तस्वीर डाली है। इसी के साथ उन्होने लिखा कि उन्हें एक फ्री आइसक्रीम भी मिली है।

अब उनकी इस पोस्ट पर खूब चर्चा हो रही है।  लोग इसपर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कई लोग पॉजिटिव प्रतिक्रिया जता रहे हैं तो कुछ ये भी कह रहे हैं कि सेल्वेटोर को कुछ अन्य ट्रेनों में भी यात्रा करना चाहिए। लेकिन ये हमारे लिए खुशी की बात होनी चाहिए कि एक विदेशी यात्री को हमारे यहां की ट्रेन में मिलने वाला भोजन इतना पसंद आया कि उसने पूरी पोस्ट लिख डाली। इस पोस्ट में खाने की थाली का भी फोटो है और ये खाना काफी स्वादिष्ट दिख रहा है। उम्मीद है कि जैसा अनुभव इनका रहा, वैसा ही बाकी सभी यात्रियों का रहे और भारतीय रेल में भोजन का स्तर और बेहतर हो।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews