Sanitizer से बॉडी लोशन की तरह कर डाली पूरे शरीर की मालिश, वीडियो वायरल

Sanitizer से बॉडी लोशन की तरह कर डाली पूरे शरीर की मालिश, वीडियो वायरल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना काल में मास्क (Mask) और सेनेटाइजर (Sanitizer) का उपयोग बेहद जरूरी है। लेकिन किसी भी सही चीज का उपयोग अगर गलत तरीके से हो तो वो नुकसानदायक ही होती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बुजर्ग व्यक्ति सेनेटाइजर को बॉडी लोशन की तरह अपने शरीर पर लगा रहे हैं।

मध्य प्रदेश की 4 महिला डिप्टी कलेक्टरों को सोनू सूद ने कहा- Thank You, ये है पूरा मामला

आईपीएस रुपिन शर्मा ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा है ‘अब कोरोना इनका बाल भी बांका नहीं कर सकता, लेकिन मास्क नीचे नहीं करना था चाचा।’ इस वीडियो में एक बुजुर्ग हैं जो कही बैठे हैं और एक व्यक्ति बारी बारी से सबको सेनेटाइजर दे रहा है। जब इन्हें सेनेटाइजर दिया जाता है तो ये पहले तो उसे हाथों पर मलते हैं। इसके बाद शुरू होता है असली खेल…ये शख्स चेहरे से मास्क हटाकर सेनेटाइजर को पूरे चेहर पर मलते हैं। हाथों में ऊपर तक लगाते हैं और पैंट खींचकर घुटनों तक भी सेनेटाइजर लगा लेते हैं। अब ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोग इसपर काफी मजेदार कमेंट्स भी दे रहे हैं। लेकिन हम आपको कहना चाहेंगे कि यदि आप किसी को ऐसा करते देखें तो उन्हें टोकियेगा जरूर। क्योंकि इस तरह चेहरे पर और मुंह व नाक के पास सेनेटाइजर का उपयोग सही नहीं है। साथ ही जिस तरह इन्होने मास्क नीचे किया है वो भी सार्वजनिक स्थान पर खतरनाक साबित हो सकता है। इसीलिए इस तरह की गलतफहमियों को हमें तुरंत दूर करना चाहिए ताकि लोग सुरक्षित रह सकें।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews