Gucci 2.5 लाख में बेच रहा देसी स्टाइल कुर्ता, लोगों ने कहा 100 रूपये में मिल जाएगा

Gucci 2.5 लाख में बेच रहा देसी स्टाइल कुर्ता, लोगों ने कहा 100 रूपये में मिल जाएगा

फोटो क्रेडिट- Gucci.com

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आप एक इंडियन स्टाइल कुर्ता (kurta) कितने में खरीद सकते हैं। लोकल मार्केट में 100 रूपये से शुरू हुई कीमत ब्रांडेड कंपनियों में कुछ हजार पर जाकर ठहरती है। लेकिन अगर हम कहें कि एक इंडियन ट्रेडिशनल कुर्ते को दुनिया का नामी ब्रांड गुच्ची (Gucci) 2.5 लाख रूपये में बेच रहा है तो क्या आप यकीन करेंगे।

ड्रग कंट्रोलर ने दिल्ली हाईकोर्ट से कहा- “गौतम गंभीर फाउंडेशन फैबीफ्लू दवा की जमाखोरी का दोषी”

जी हां..वर्ल्ड फेमस इटालियन फैशन हाउस गुच्ची एक भारतीय कुर्ती की तरह नजर आने वाले काफ्तान को 2.5 लाख रूपये में बेच रहा है। ये लिनेन काफ्तान उसकी वेबसाइट पर है जिसमें कीमत लिखी है 3,500 डॉलर जो इंडियन करेंसी में करीब ढाई लाख रूपये होते हैं। ये एक ऑफ व्हाइट कलर का कुर्ता है जिसके नेक और स्वीव्स पर कारीगरी की गई है। इस तरह का सिंपल कुर्ता इंडिया में लगभग हर बाजार में आराम से ढाई सौ से लेकर  पांच सौ रूपये में मिल जाएगा। हालांकि गुच्ची एक बहुत महंगा ब्रांड है और इसके कपड़ों से लेकर परफ्यूम, बैग्स, शूज़, बेल्ट जैसे सारे प्रोडक्ट्स काफी महंगे होते हैं। लेकिन इस कुर्ते को देखकर लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। किसी का कहना है कि ये लोकल मार्केट में 500 रूपये में मिल जाएगा तो कोई कह रहा है कि वो इसे 5 डॉलर में भी न खरीदे। लेकिन मामला ब्रांड का है तो मुमकि है कि कि कुछ ब्रांड कॉन्शियस लोग इसे ढाई लाख में भी खरीदना पसंद करें।

https://twitter.com/samisjobless/status/1399664731271483397?s=20

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews