‘गुड्डी’ ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 50 साल, Abhishek Bachchan ने लिखी इमोशनल पोस्ट

‘गुड्डी’ ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 50 साल, Abhishek Bachchan ने लिखी इमोशनल पोस्ट

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। मासूम गुड्डी ने फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे कर लिए हैं..और इस मौके पर उन्हें सबसे प्यारी विश मिली है उनके बेटे से। हम बात कर रहे हैं जया भादुड़ी बच्चन (Jaya Bachchan) की।

अभिषेक बच्चन ने (Abhishek Bachchan) ने अपनी मां और दिग्गज कलाकार जया भादुड़े के फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे होने पर एक इमोशनल नोट लिखा है। उन्होने सोशल मीडिया पर अपने इमोशंस शेयर करते हुए लिखा कि “मैं उनका बेटा होने के लिए कृतज्ञ हूं। फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें पूरे 50 साल देखना गर्व का क्षण है, सिनेमा के 50 साल मुबारक हो मां, आई लव यू।” इस पोस्ट पर श्वेता बच्चन ने भी कमेंट करते हुए लिखा है लव यू, वहीं जया बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने भी अपनी नानी के लिए प्यार जताया है। इस पोस्ट को अब तक 88 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और कई सिने स्टार्स ने कमेंट्स किए हैं।

Global Citizen Live Event : देसी गर्ल Priyanka Chopra का जलवा, रिहर्सल करती दिखीं

बता दें कि 9 अप्रैल 1948 को जया बच्चन का जन्म जबलपुर में हुआ था। उनके पिता तरुण कुमार भादुड़ी प्रख्यात पत्रकार थे और बाद में वे भोपाल में बस गए थे। जया बच्चन ने 1963 में सत्यजीत रे की फिल्मम महानगर में एक किशोरी के रूप में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। 1971 में आई उनकी फिल्म गुड्डी में उनके अभिनय को काफी सराहा गया और इसके बाद उन्होने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 3 जून 1973 को वे अमिताभ बच्चन के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। उनके फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे होने पर उन्हें जगह जगह से बधाई मिल रही हैं और अभिषेक बच्चन की पोस्ट इस मौके पर उनके लिए बेहद प्यारा गिफ्ट है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews