
मेरठ, डेस्क रिपोर्ट। समोसा..ये सुनकर किसके मुंह में पानी नहीं आ जाएगा। हमारे देश में समोसा (Samosa) सबसे लोकप्रिय देसी फास्ट फूड, देसी सुपर फूड या स्ट्रीट फूड है। समोसे में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिलिंग है आलू की। लेकिन आलू के अलावा मटर, कॉर्न, स्प्राउट्स, पत्तागोभी गाजर, ड्राईफ्रूट्स, चीज़, पनीर से लेकर कीमा और नूडल्स तक भरे जाते हैं। फ्राइड समोसा के साथ अब हेल्थ कॉन्शियल लोगों के लिए बेक्ड समोसा भी उपलब्ध है। लेकिन क्या आपने कभी 4 किलो के बाहुबली समोसे के बारे में सुना है।
जी हां..चार किलो का समोसा मिल रहा है मेरठ में। सोशल मीडिया पर इस बाहुबली समोसे का वीडियो वायरल हो रहा है। तराना हुसैन के ट्विटर अकाउंट से शेयर इस वीडियो में लिखा है ‘अटेंशन फूडीज, 1100 का 4 किलो का समोसा मेरठ में मिल रहा है।’ इस वीडियो में हम देख सकते हैं कि इतना बड़ा समोसा बनाने के लिए कितनी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस समोसे में आलू का मसाला भरने के लिए दो लोगों की जरूरत पड़ रही है। वहीं तलने के लिए भी इसमें खासा समय लगता है। ये समोसा 1100 रूपये का है और फूडी लोगों के मुंह में पानी लाने के लिए इसका वीडियो ही काफी है।
https://twitter.com/hussain_tarana/status/1542056322614431744?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1542056322614431744%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fndtv.in%2Fzara-hatke%2Fto-eat-this-samosa-you-need-as-much-power-as-bahubali-this-huge-4-kg-samosa-is-available-for-rs-1100-3111447
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

