क्या आपने देखा है बिस्किट का मंदिर, इस शख्स ने Parle G से बनाई सुंदर अनुकृति

Biscuit

Viral Video : आप बिस्किट का क्या करते हैं ? ये सवाल कुछ अटपटा लग सकता है क्योंकि ज़ाहिर सी बात है कि बिस्किट खाने के लिए होते हैं और इन्हें खाया ही जाता है। लेकिन आज हम आपके लिए जो वीडियो लेकर आए हैं, उसे देखकर आपकी ये धारणा बदल जाएगी। हमारे यहां इतने कमाल के कलाकार हैं कि वो किसी भी चीज को एकदम नया आकार दे देते हैं, जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते।

रामभक्ति में डूबे श्रद्धालु

इन दिनों पूरा देश प्रभु राम की भक्ति में डूबा हुआ है। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है। इस अवसर को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। हालांकि बाइस तारीख को अयोध्य जाना सबके लिए संभव नहीं और पीएम ने भी अपील की है कि जो जहा है वहीं से राम नाम का सुमिरन करे। इसलिए लोग अब अपने स्थान पर रहकर अपने तरीके से अपने मनोभावों का प्रदर्शन कर रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं छोटन घोष।

बिस्किट से बनाया मंदिर

ये पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में रहते हैं और हाल ही में इन्होने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पारले जी बिस्किट से एक राम मंदिर की अनुकृति तैयार की है। छोटन घोष ने इसके लिए लगभग बीस किलो पारले जी बिस्किट का उपयोग किया है, साथ ही इसमें थर्माकोल, प्लाईवुड और ग्लू भी इस्तेमाल किया गया है। 4×4 फीट का ये मंदिर बेहद खूबसूरत है और इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्स पर इसे @raterdedhurt नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और अब तक इसे हजारों लोग देख चुके हैं। इसपर लोगों के कई तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा है ‘गजब का टैलेंट है’ वहीं दूसरा कह रहा है कि ‘देसी बिस्किट से देसी मंदिर बनाया है’। ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews