Viral Video: बिन बुलाए शादी में जाकर खाया खाना, दूल्हे के साथ वीडियो बनाते हुए कही ये बातें

indore

Viral Video : आजकल लोग सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने के लिए कहीं भी अपनी कला को दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। लोकप्रिय गानों पर डांस करना, किसी भी तरह की वीडियो बनाना आजकल बेहद आम बात हो गई है। अपने वीडियोस को वायरल करने के लिए लोग कहीं पर भी डांस करना, कॉमेडी शुरू कर देते हैं। दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर डांस करने का क्रेज बड़ी तेजी से बढ़ रहा है। बता दें कि छोटे से बुजुर्ग हर वर्ग के लोग सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिभाएं दिखाते हैं। कोरोना काल के दौरान सोशल मीडिया ने लोगों को अपने हुनर को जगाने का अच्छा प्लेटफार्म दिया है। बता दें कि डांस करना लोगों के लिए आजकल एक फैशन बन गया है। जिसके लिए उनमें एक अलग प्रकार का जुनून देखने को मिलता है।

देखें Video

इसी कड़ी में एक वीडियो सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बिन बुलाए शादी में चला गया और हद तो तब हो गई जब वो दूल्हे के साथ वीडियो बनाते हुए इस बात का जिक्र कर डाला। तो चलिए सबसे पहले आप वीडियो को देखिए…

बिन बुलाए शादी में पहुंचा शख्स

मिली जानकारी के अनुसार, एक शख्स बिन बुलाए शादी में पहुंच गया और फिर दूल्हे के पास जाकर एक सेल्फी वीडियो बनाया। वीडियो में उसने दूल्हे से साफ-साफ बताया कि वह हॉस्टल से खाना खाने के लिए आया है। बता दें इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है। जिसे आईएएस अधिकारी अविनाश शरण ने शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, ‘भगवान आपको आशीर्वाद दें’। वीडियो को अब तक कई लाख लोगों ने देख लिया है। साथ ही, अपनी प्रतिक्रियाएं भी शेयर की है।

दूल्हे के साथ बैठकर बनाया वीडियो

यह वीडियो करीब 45 सेकेंड का है, जिसमें वो शख्स दूल्हे के पास आकर बैठ गया और फिर उसने कहा, ‘आपकी शादी में हम आए हैं और हमको पता नहीं है कि आपका नाम क्या है और घर कहां हैं। हम हॉस्टल में रहते हैं, हमको भूख लगी थी तो हम आ गए खाना खाने। क्या आपको कोई दिक्कत?’ जिसके जवाब में दूल्हे ने कहा कि कोई दिक्कत नहीं है। फिर लड़के ने ऑन कैमरे में स्वीकार किया कि मैं जब जा रहा था तो देखा कि खाना-पीना चल रहा था तो घुसकर खा लिया। हॉस्टल में बनाए नहीं थे खाना इसलिए हमने सोचा कि आपको बोल दें।

दूल्हे के चेहरे पर आई मुस्कान

वहीं, वीडियो में आगे शख्स ने दूल्हे को बधाई देते हुए कहा, ‘शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं आपको, बस यही बोलना था।’ यह सुनकर दूल्हे ने कहा कि, अपने हॉस्टल के लिए भी लेते जाना। हॉस्टल के बच्चा लोगों के लिए लेते जाना। फिर वह शख्स कहता है कि ठीक है भैया। इस वीडियो को लोग एक मिसाल के तौर पर देख रहे हैं कि अगर कोई स्टूडेंट या हॉस्टल का छात्र शादी में खाने के लिए आया तो उसके साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews