महिला के घर गलती से डिलीवर हुए सैंकड़ों Amazon पार्सल, ब्लॉक हुआ घर का रास्ता

महिला के घर गलती से डिलीवर हुए सैंकड़ों Amazon पार्सल, ब्लॉक हुआ घर का रास्ता

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अगर आपने किसी ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल से कुछ आर्डर नहीं किया है और गलती से सामान आपके पास आ जाए तो शायद आप सोचेंगे कि किसी ने गिफ्ट भेजा है। लेकिन अगर इन पैकेजेस की संख्या सैंकड़ों में हो तो ? ऐसा ही हुआ न्यूयॉर्क में रहने वाली एक महिला के साथ, जब उनके घर अमेजन (Amazon) से सैंकड़ों पार्लस आने लगे।

Video : बैंक से नोटों की सील बंद गड्डी लें तो रखें ये ध्यान, इस तरह की जा सकती है ठगी

जिलियन कन्नन नाम की इस महिला के साथ जो हुआ, वो उसकी कल्पना भी नहीं कर सकती थीं। इनके घर अचानक ही अमेजन से एक के बाद एक कर सैंकड़ों पार्सल की डिलीवरी होने लगी। शुरू में तो उन्हें लगा कि ये कोई गलती होगा या फिर उनके बिजनेस पार्टनर ने ऑर्डर किया होगा। लेकिन बाद में पता चला कि ये पैकेट्स गलती से आ रहे हैं और किसी ने भी इन्हें ऑर्डर नहीं किया। ये पार्सल इतने ज्यादा थे कि उनके घर के दरवाजे पर इनका ढेर लग गया और रास्ता ब्लॉक हो गया। इसके बाद महिला ने अमेजन में शिकायत दर्ज कराकर इन्हें रिटर्न लेने को कहा लेकिन कंपनी ने इसे वापिस लेने से मना कर दिया। अमेजन का कहना है कि ऑफिशियली ये पैकेट्स उनके हैं क्योंकि उन्हें उनके पते पर पहुंचाया गया है। महिला ने पैकेट्स खोले तो उनमें हजारों सिलिकॉन सपोर्ट फ्रेम थे जो बड़ों और बच्चों के फेस मास्क के अंदर इस्तेमाल करने के लिए होते हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews