युवक के माथे पर बनवाया टैटू ‘मैं चोर हूं,’ चोरी की कोशिश में फिर धरा गया

युवक के माथे पर बनवाया टैटू ‘मैं चोर हूं,’ चोरी की कोशिश में फिर धरा गया

‘I am a thief’ tattoo : कहते हैं चोर चोरी से जाए, हेराफेरी से न जाए। साफ मतलब है कि किसी के स्वभाव में पूरी तरह बदलाव नहीं होता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया ब्राजील में। यहां साओ पाउलो के कोटिया में एक घर में चोरी करते हुए एक शख्स को पकड़ा गया। जब वो पकड़ाया तो लोगों ने देखा कि उसके माथे पर लिखा हुआ है ‘मैं चोर हूं।’

‘डेलीबीस्‍ट’ की की रिपोर्ट के मुताबिक इस चोर का नाम रुआन रोचा डा सिल्वा है। इसके माथे पर ब्राजील की स्थानीय भाषा में एक टैटू बना हुआ है जिसपर लिखा है ‘मैं चोर और लूज़र हूं।’ ये टैटू 2017 में दो लोगों ने उसके माथे पर बनवा दिया था जब वो एक साइकिल की चोरी करते हुए पकड़ाया था। उसे सबक सिखाने के इरादे से उन्होने ये कदम उठाया, लेकिन शायद रुआन को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। इसीलिए वो एक बार फिर चोरी करते हुए पकड़ा गया। वो एक पेशेवर चोर है और टैटू बनाए जाने के बाद भी साल 2018 में वो एक बाजार से डिओड्रेंट चुराते हुए धर लिया गया। फिर 2019 में स्वेटशर्ट चुराने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया। इसके लिए उसे कुछ दिन जेल भी जाना पड़ा।

एक बार फिर वो एक घर में बाथरूम की खिड़की से चोरी करने के इरादे से घुसा, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। इक दौरान उसे चोट भी लगी और गिरफ्तार होने पर उसका इलाज करवाया गया। उसके माथे से टैटू का कुछ हिस्सा मिटा भी दिया गया है लेकिन फिर भी वो पूरी तरह नहीं हटा है। रुआन लगातार चोरी करने की कोशिशों में पकड़ा जा रहा है लेकिन उसकी आदत में सुधार नहीं हो रहा। वहीं माथे का टैटू भी उसे ये अहसास नहीं दिला पाया कि चोरी एक खराब काम है। हालांकि किसी के भी माथे पर इस तरह का टैटू बनावान कोई अच्छी रवायत नहीं है। इसकी बजाय कानून को अपना काम करने देना चाहिए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews