लड़की को Instagram Reel बनाना पड़ा भारी, Video को शख्स ने ऐसे किया बर्बाद

viral video

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट | आजकल लोग Instagram Reel बनाने के लिए कहीं भी अपनी कला को दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। इंस्टाग्राम में लोकप्रिय गानों पर डांस करना आजकल बेहद आम बात हो गई है। अपने वीडियोस को वायरल करने के लिए लोग कहीं पर भी डांस करना शुरू कर देते हैं लेकिन, कभी-कभी उनके साथ कुछ ऐसी घटना घट जाती है जिसका अंदाजा भी लगाना बहुत मुश्किल होता है। ऐसी ही एक घटना एक लड़की के साथ हुई जब वह बीच सब्जी बाजार में सुष्मिता सेन के गाने “दिलबर-दिलबर” पर डांस कर रही थी। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर इतनी तेजी से वायरल हुआ है, जिसका कारण यह है कि एक व्यक्ति पीछे खड़े होकर उनके पूरे वीडियो को बर्बाद करता हुआ नजर आ रहा है, तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

यह भी पढ़ें – UP Weather: चक्रवाती हवाओं का प्रभाव, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

दरअसल, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की जब डांस कर रही है तो एक शख्स ने उसके पीछे आकर ऐसा डांस किया, जिसमें उस आदमी ने लड़की के एक भी स्टेप को फॉलो ना करते हुए अपने खुद के स्टेप करता नजर आ रहा है। बता दें कि Chilled_Yogi नाम के एक यूजर ने ट्वीटर पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि, “अच्छा है आजकल रोड साइड लोगों को कंपनी मिल जाती है।” इस वीडियो में दिखने वाला इंसान सभी के मनोरंजन का पात्र बना हुआ है जो कि अजीबोगरीब तरीके से लड़की के डांस मूव्स की नकल करने की कोशिश कर रहा है। जिसके कारण यह वीडियो काफी मजेदार बन गया और सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें – Indian Railways Update : आज रद्द रहेंगी 134 ट्रेन, यहां देखें IRCTC की लिस्ट

लड़की के  कि उसके डांस स्टेप्स को सभी ने नजरअंदाज कर दिया। ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक महिला व्यस्त बाजार के बीच में डांस करती दिख रही है। लेकिन, आपका ध्यान तुरंत उस शख्स द्वारा खींचा जाएगा जो अजीबोगरीब लेकिन मजेदार तरीके से लड़की के डांस मूव्स की नकल करने की कोशिश कर रहा है। शख्स ने लड़की के मूव्स बेहद ही मजेदार तरीके से कॉपी किया, जिसकी वजह से यह वीडियो वायरल हो गया।

इन दिनों सोशल मीडिया पर डांस करने का क्रेज बड़ी तेजी से बढ़ रहा है। बता दें कि छोटे से बुजुर्ग हर वर्ग के लोग सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिभाएं दिखाते हैं। कोरोना काल के दौरान सोशल मीडिया ने लोगों को अपने हुनर को जगाने का अच्छा प्लेटफार्म दिया है। बता दें कि डांस करना लोगों के लिए आजकल एक फैशन बन गया है। जिसके लिए उनमें एक अलग प्रकार का जुनून देखने को मिलता है। हमारे देश में हर भाषाओं में गाना बनाया जाता है। ज्यादतर क्षेत्रिय भाषा के गाने ज्यादा हिट होते हैं।

यह भी पढ़ें – जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ होंगे देश के अगले चीफ जस्टिस, CJI ललित ने सरकार को भेजा नाम

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews