अपने बच्चे को बारिश से बचाने के लिए हथिनी ने किया कुछ यूं..वीडियो वायरल

अपने बच्चे को बारिश से बचाने के लिए हथिनी ने किया कुछ यूं..वीडियो वायरल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मां अपने बच्चे की हर स्थिति में रक्षा करती है। अगर बच्चा किसी मुश्किल हालात में फंस जाए तो मां उसे बचाने के लिए जी जान लगा देती है। और ऐसा सिर्फ इंसानों में नहीं, पशु पक्षियों में भी होता है। हाल ही में ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें हथिनी अपने बच्चे को बचाती हुई दिख रही है।

इस वीडियो को आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू ने ट्विटर पर शेयर किया है। कैप्शन के हिसाब से ये गुडलुर, नीलगिरी का है। इसमें एक मां हथिनी अपने नवजात बच्चे को बारिश से बचा रही है। वीडियो में नजर आ रहा है कि बारिश हो रही है और हाथी का नवजात बच्चा भीग रहा है। उसे बचाने के लिए हथिनी उसे अपने नीचे ले आती है और खुत को छतरी की तरह उसपर तानकर चलती रहती है। ये बहुत ही सुंदर दृश्य है जिसमें एक मां की परवाह और प्यार छलक रहा है। इसे अब तक 17 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews