ढूंढो तो जाने, क्या आपका IQ है हाई? इस ऑप्टिकल इल्यूजन में 5 सेकंड में खाली कप ढूंढें

क्या आप 5 सेकंड में इस ऑप्टिकल इल्यूजन में छिपा खाली कप ढूंढ सकते हैं? यह एक आसान सा चैलेंज है, जिसमें आपको एक खाली कप पहचानना है जो बाकी कपों से अलग है। सब कप एक जैसे दिखते हैं, लेकिन एक कप बिल्कुल खाली है। क्या आप उसे ढूंढ पाएंगे?
Optical Illusion

ऑप्टिकल इल्यूजन टेस्ट बड़े ही मज़ेदार होते हैं, ये देखने में बहुत रोचक और सरल लगते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये इतने भी सरल नहीं होते हैं जितने कि ये दिखाई देते हैं। इन तस्वीरों में कला और विज्ञान का मिश्रण दिखाई देता है। ऐसा माना जाता है कि जो भी व्यक्ति कम समय में इन टेस्ट को हेल करता है उसका दिमाग़ और आँखे तेज होती है।

ऑप्टिकल इल्यूजन टेस्ट हमारे दिमाग़ और आँखों की क्षमता को परखने का काम करते हैं, जब हम इन तस्वीरों को सॉल्व करते हैं तो हमारा दिमाग़ अलग तरीक़े से सोचने पर मजबूर हो जाता है साथ ही साथ हमारी आँखें अलग-अलग नज़रिया को देखने के लिए मजबूर हो जाती है, इससे हमें यह भी पता चलता है कि जो चीज़ें जैसी दिखती है असल में वह वैसी नहीं होती है।

ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion)

इसलिए कहा जाता है कि ऑप्टिकल इल्यूजन सिर्फ़ मनोरंजन का ज़रिया नहीं है बल्कि यह हमारे दिमाग़ को तेज करने का भी एक बहुत अच्छा तरीक़ा है। आज का टेस्ट भी बड़ा मज़ेदार है, आपके सामने तस्वीर मौजूद है जिसमें आपको रंग बिरंगे कॉफ़ी मग्स दिखाई दे रहे होंगे। जिनमें वे व्हिप्ड क्रीम, कैंडी केन और गर्म पेय भरे हुए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस तस्वीर में एक ख़ाली कप भी है।

आपका चैलेंज है कि आपको 5 सेकेंड के अंदर उस ख़ाली कप को ढूँढना है, क्या आप ये कर पाएंगे, अगर आपको लगता है कि आपका दिमाग़ और आँखें तेज़ है तो आपको यह टेस्ट ज़रूर सॉल्व करना चाहिए, तो क्या आप इस चैलेंज को स्वीकार करने के लिए तैयार है, अगर हाँ तो चलिए अब आपका समय शुरू होता है। 5…….4…….3……2……1……0 आपका समय समाप्त हुआ।

क्या आपको ख़ाली कप मिल गया है, अगर हाँ तो बहुत-बहुत बधाई। अगर आपको अब तक ख़ाली कप नहीं मिला है तो निराश होने की आवश्यकता नहीं है, आप इस टेस्ट को हल करने के लिए थोड़ा और समय ले सकते हैं। अब आप इस टेस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और देखें कि उन्हें ख़ाली कप को ढूंढने में कितना समय लगता है।

Optical Illusion का उत्तर

Optical Illusion

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews