Swiggy से ऑर्डर किया खाना, खाने में निकला धातु का टुकड़ा, कंपनी ने 50 रुपये रिफंड ऑफर किया

swiggy

Metal object found in food ordered from Swiggy : आजकल ऑनलाइन खाना मंगाने का चलन बहुत बढ़ गया है। कुकिंग का मन नहीं हो, मेहमान आ रहे हों, कोई पार्टी हो या फिर कुछ नया खाने का मन हो..बस ऐप खोलो और ऑर्डर कर दो। अपने मनपसंद रेस्तरां से कुछ ही देर में खाना आपके घर पहुंच जाता है। इस सुविधा ने बहुत चीजें आसान कर दी है, लेकिन कई बार खाने को लेकर कई तरह की शिकायतें भी सामने आती रही हैं।

स्विगी से ऑर्डर किए गए खाने में निकली धातु का टुकड़ा

ऐसा ही एक मामला सामने आया है बेंगलुरु से। यहां एक व्यक्ति ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप स्विगी (Swiggy) से खाना ऑर्डर किया था। उसने चिकन शावर्मा  मंगवाया था लेकिन जब उसे खोलकर खाने लगा तो उसमें से धातु के तार जैसी चीज नजर आई। ये देखकर वो चौंक गया और इसकी शिकायत स्विगी से की।

कंपनी ने ऑफर किया 50 रुपये का रिफंड

लेकिन स्विगी कंपनी की तरफ से जो रिप्लाई मिला वो और हैरान करने वाला था। कंपनी ने उसे 50 रुपये रिफंड करने का ऑफर दिया। उसने स्विगी सहायता टीम से संपर्क किया और शिकायत की तो कस्टमर सपोर्ट एग्ज़िक्यूटिव ने माफी मांगते हुए कहा कि वो उन्हें पचास रुपये रिफंड कर सकते हैं। इस जवाब से वो शख्स हैरान रह गया। इसके बाद उन्होने रेडिट पर सारी घटना शेयर करते हुए लिखा कि इससे मेरा दम घुट सकता था और मैं मर भी सकता था। लेकिन स्विगी को इतनी बड़ी घटना के लिए सिर्फ 50 रुपये रिफंड करना ही ठीक लगा। अब कई लो उस शख्स को कानूनी सहायता लेने की सलाह दे रहे हैं।

Customer Safety & Support in India
byu/sterlingcrises inbangalore

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews