
नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कहते हैं जिनसे सर से मां बाप का साया उठ जाता है, दुनिया में सबकी नजरें उनसे फिर जाती है। चाहे वो रिश्तेदार हो या पड़ोसी, सबको लगने लगता है कि कहीं इनकी जिम्मेदारी हमपर न आ जाए। बस इसी डर से लोग उनसे दूरी बना लेते हैं। कभी कोई गाहे बगाहे तरस खाकर मदद कर भी दे तो वो नाकाफी होती है। लेकिन इस रंग बदलती दुनिया में कुछ लोग हैं जो अब भी भरोसा बनाए हुए हैं।
जल्द ही बाजार में आने वाली है नई बजाज CT125X मोटरसाइकिल…
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्वीर वायरल हो रही है। ये उत्तर प्रदेश में एक हलवाई की दुकान है और यहां जो पोस्टर लगा हुआ है वो सबका ध्यान खींच रहा है। इनहोने लिखा है कि जिन बच्चों के मम्मी या पाप नहीं है 0 से 14 साल तक के बच्चों को केक फ्री। इस तरह इन्होने ऐसे बच्चों को जिनसे एक पैरेंट नहीं है, फ्री में केक देने की स्कीम चलाई है। ये तस्वीर देवरिया के कनक स्वीट्स की बताई जा रही है।
इसे आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने शेयर किया और अब तक इसपर करीब 4 हजार लाइक आ चुके हैं। कई लोग इसे रीट्वीट भी कर रहे हैं। इसके साथ अधिकारी ने लिखा है ‘दुकान मालिक के लिए प्रेम और आदर।’ ऐसे बच्चों के लिए सरकारी स्कीम तो चलाई जाती है लेकिन वो भी तब जब दोनों पैरेंट्स न हो। लेकिन सिंगल पैरेंट के न होने पर किसी प्रायवेट शॉप ओनर द्वारा ऐसी पहल करना वाकई काबिले तारीफ है।
Love and Respect for the Shop Owner.❤️ pic.twitter.com/aNcSfttPrV
— Awanish Sharan 🇮🇳 (@AwanishSharan) August 12, 2022
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

