प्रयागराज महाकुंभ में रिपोर्टर से हाथ से माइक छीनकर भागा युवक, जानिए क्या है माजरा

जो लोग कुंभ नहीं गए हैं, उन्हें घर बैठे वहां के विविध रंग दिखाने का काम कर रहा है मीडिया। कई पत्रकार वहां डटे हुए हैं और अपना काम कर रहे हैं। लोगों का इंटरव्यू ले रहे हैं, गंगा स्नान के दृश्य दिखा रहे हैं, देश दुनिया से आए श्रद्धालुओं से उनके अनुभव पूछ रहे हैं और ऐसे ही तमाम काम में व्यस्त हैं। लेकिन इस बीच क्यों कोई किसी पत्रकार का माइक छीनकर भाग जाएगा। माइक चोरी की ऐसी घटना पहले कभी सुनी नहीं..तो इसके पीछे आखिर मकसद क्या है।
Shiva Pushkar Instagram

Social Media Viral : प्रयागराज महाकुंभ से कई तरह की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। श्रद्धा और भक्ति में डूबे लोगों की, वहां के विभिन्न अखाड़ों की, साधु संतों की, सामान बेचने वालों की और भी तमाम जानकारियों और फोटो लगातार दिखाई दे रहे हैं। ज़्यादातर इन जानकारियों का स्त्रोत मीडिया होता है। लेकिन क्या हो अगर कोई किसी मीडियाकर्मी का माइक ही छीनकर भाग जाए।

हाल में ऐसा एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक पत्रकार किसी व्यक्ति से उसके महाकुंभ के अनुभवों पर बात रहा रहा है और इसी दौरान वहां पहले से मौजूद एक युवक ने कुछ ऐसा किया, जिसने सबको चौंका दिया। वो पत्रकार के हाथ से माइक छीनकर भाग जाता है।

पत्रकार का माइक छीनकर भागा युवक

ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें हम देख सकते है कि एक पत्रकार किसी व्यक्ति से पूछ रहा है कि गंगा स्नान कैसा रहा, भोजन की क्या व्यवस्था है। इस बीच सामने ही खड़ा एक युवक बार बार बीच में झांक रहा है। पत्रकार उस युवक को दूर रहने के लिए टोकता भी है। लेकिन ये क्या..कुछ ही देर बाद वो युवक इंटरव्यू ले रहे पत्रकार के हाथ से माइक छीनता है और भाग जाता है। ऐसा होते ही आसपास हो हल्ला होने लगता है।

जानिए पूरा मामला

तो आखिर उस युवक ने ऐसा क्यों किया ? दरअसल ये एक प्रैंक था और इस मजाक को करने वाले युवक का नाम शिवा पुष्कर है। शिवा एक कंटेंट क्रिएटर है और सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो मिल जाएंगे। इंस्टाग्राम पर वो shiva_pushkar नाम की आईडी से मौजूद हैं। उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि “कैसा लगा मेरा मजाक”। इससे साफ ज़ाहिर है कि ये पूरी हरकत उन्होंने मस्ती मजाक और अपने कंटेंट के लिए की थी। हालांकि, ये पता नहीं चल पाया है कि इस बात को लेकर रिपोर्टर को पहले से जानकारी थी या नहीं। लेकिन अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और इंस्टाग्राम पर तक इसे हजारों लोग देख चुके हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews