Aryan Khan के सपोर्ट में आई राखी सावंत, कहा- “गीदड़ बनकर बच्चे का शिकार मत करो”

Aryan Khan के सपोर्ट में आई राखी सावंत, कहा- “गीदड़ बनकर बच्चे का शिकार मत करो”

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड (Bollywood) के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान (Shahrukh khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) इन दिनों ड्रग्स के मामले में एनसीबी की हिरासत में हैं। शाहरुख खान और उनके परिवार के लिये इस समय मुश्किल की घड़ी चल रही है जिसे देखकर उनके फैंस से काफी सपोर्ट मिल रहा है। वहीं बॉलीवुडसे भी कई स्टार्स आर्यन खान के सपोर्ट में उतरे हैं। बीते दिनों सलमान खान, सिंगर मीका सिंह, पूजा बेदी समेत तमाम सेलेब्रिटिज ने आर्यन के लिये अपनी सांत्वना जताई और उनके पक्ष में सपोर्ट करते नज़र आ रहे हैं वहीं इसी बीच बॉलिवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने भी आर्यन के लिये अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट लिखा जिसपर कंगना रनावत का भी रिएक्शन सामने आया है। इसी कड़ी में अब राखी सावंत (rakhi sawant) भी आर्यन खान के सपोर्ट में खुलकर सामने आ गई हैं।

Lakme Fashion Week में उतरा चाँद, जब तापसी पन्नू नज़र आईं इस अंदाज़ में

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए एक वीडियो में राखी कह रही हैं “Guys…I am very sad. हम सब मिलकर pray करें कि आर्यन खान को जल्द बेल मिल जाए।” इसी के साथ उन्होने कहा कि “अगर आप शेर हो तो शेर से लड़ो, गीदड़ बनकर बच्चे का शिकार मत करो।” इस वीडियो में आर्यन का सपोर्ट करती हुई राखी कहती हैं कि आर्यन तो सिर्फ शिप में गया था घूमने फिरने के लिए। इसमें उनके चेहरे पर काफी उदासी नजर आ रही है और वो सभी से अपील कर रही है कि आर्यन के लिए आए आएं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews