Viral Video : सैफ अली खान ने किससे कहा ‘हमारे बेडरूम में आ जाइये’

Viral Video : सैफ अली खान ने किससे कहा ‘हमारे बेडरूम में आ जाइये’

Saif Ali Khan angry on paparazzi : आम तौर पर शांत रहने वाले सैफ अली खान पैपराज़ी पर इतने भड़क गए कि कह डाला ‘हमारे बेडरूम में आ जाइये।’ वाकया गुरूवार रात का है जब वो करीना कपूर खान के साथ घर लौटे थे। बॉलीवुड के इस हॉट कपल को एक साथ देखकर पैपराज़ी ने फोटो क्लिक करना शुरू कर दिया, इसके बाद जब उन्होने दोनों से पोज़ देने के लिए इसरार किया तो सैफ को गुस्सा आ गया।

सैफ और करीना अपनी दोस्त मलाइका अरोड़ा की मां की बर्थडे पार्टी में गए थे। मलाइका और उनकी बहन अमृता दोनों ही करीना कपूर खान की काफी अच्छी दोस्त हैं। इस मौके पर करीना ने ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी थी और वो काफी स्टनिंग लग रही थी। उन्हें कॉम्लिमेंट करते हुए सैफ ने भी ब्लैक कुर्ता और व्हाइट पैजामा पहना था। ये दोनों जब अपने घर पहुंचे तो वहां मौजूद पैपराजी उन्हें फोटो के लिए कहने लगे। वो घर के अंदर जाने लगे तो पैपराजी ने उन्हें आवाज लगाई ‘सर सर..एक फोटो एक फोटे।’

इसपर सैफ अली खान नाराज होते हुए कहते हैं ‘एक काम करिए, हमारे बेडरूम में आ जाइये।’ ये सुनकर पैपराजी ने उन्हें सॉरी कहा..फिर किसी ने पीछे से कहा ‘हम आपसे प्यार करते है।’ इसके जवाब में घर के अंदर जाते हुए सैफ ने भी कहा ‘हम भी प्यार करते हैं आपसे।’ फिर वो सभी को गुड नाइट वेव करते हैं और दरवाजा बंद  कर लेते हैं। इस पूरे वाकये के दौरान करीना कपूर मुस्कुराती हुई नजर आई। अब सैफ का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews