सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने हीराबा की मूर्ति बनाकर दी श्रद्धांजलि

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने हीराबा की मूर्ति बनाकर दी श्रद्धांजलि

Tribute to PM Modi mother Hiraba : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का 100 वर्ष की आयु में गुरूवार देर रात निधन हो गया। पीएम मोदी और उनके छोटे भाई पंकज मोदी ने उनके पार्थिव शरीर को कंधा दिया और गांधीनगर के एक श्मशान में साधारण तरीके से उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दुखद खबर के आने के बाद से हीराबा को देश विदेश से लोग श्रद्धांजलि दे रहे हैं। मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने भी इस दुख के अवसर पर रेत की मूर्ति बनाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धाजलि दी।

सुदर्शन पटनायक को उनकी कला के लिए जाना जाता है। पिछले दिनों उनकी बनाई कलाकृतियों की काफी चर्चा हुई थी। प्रधानमंत्री मोदी की मां के निधन के बाद उन्होने ओडिशा के पुरी बीच पर उनकी मूर्ति बनाकर उन्हें याद किया। सुदर्शन पटनायक ने ट्वीट करके लिखा कि मां तो मां होती है, उनके बिना सब अधूरा है। ये हीराबा की एक विशालकाय मूर्ति है जिसके पार्श्व में मां और नीचे ओम शांति लिखा हुआ है। इसे अब तक 16 हजार से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं और कई लोग शेयर भी कर रहे हैं। इस पोस्ट पर लोगों के भावुक कमेंट्स आ रहे हैं और सभी हीराबा को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

बता दें महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, गृहमंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सीएम शिवराज सिंह चौहान, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, दिग्विजय सिंह सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है। महामहिम राष्ट्रपति ने लिखा है ‘प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का सौ वर्षों का संघर्षपूर्ण जीवन भारतीय आदर्शों का प्रतीक हैं।’ राहुल गांधी ने लिखा है ‘इस मुश्किल समय में, मैं उन्हें और उनके परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं और प्यार व्यक्त करता हूं।’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews