Video : युवक को इस अंदाज में नाचते देख खिल जाएगा आपका भी मन, देखिये वीडियो

Video : युवक को इस अंदाज में नाचते देख खिल जाएगा आपका भी मन, देखिये वीडियो

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आप जब खुश होते हैं तो क्या करते हैं। अपनी खुशी ज़ाहिर करने का सबका अपना तरीका होता है। कोई नाचकर अपनी खुशी का इजहार करता है तो कोई गाकर। कोई खुशी में खाना बनाने लगता है तो कोई घूमने निकल पड़ता है। खुशियां ऐसी ही होती हैं…छोटे छोटे उत्सव की तरह।

ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला, जब एक युवक खुशी से नाच पड़ा। ये इसलिए अनूठा है क्योंकि वो जिस तरह से डांस कर रहा है एकदम हटकर है। पीली टीशर्ट और शार्ट्स पहने ये युवक ‘उड़ते बादल से पूछो, बहती नदिया से पूछो’ गीत पर झूमकर नाच रहा है। ये अलग इस तरह से कि इसके हावभाव और अदाएं पूरी तरह स्त्रियोचित है। ये एकदम फेमिनिन तरीके से बहुत ही ग्रेसफुली डांस कर रहा है। इसके स्टेप्स कमाल के हैं और हर मूव में उसके मूड का पता भी चल रहा है। इंस्टाग्राम पर ये sunny786das नाम के पेज से शेयर किया गया है और लोग इसे खूब सराह रहे हैं। वीडियो को अबतक 92 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और सभी इस युवक के टैलेंट की तारीफ कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by sunny (@sunny786das)

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews