दूसरे की पत्नी को भेजा I Like you का मैसेज, पति ने की पिटाई तो ली पुलिस की शरण

दूसरे की पत्नी को भेजा I Like you का मैसेज, पति ने की पिटाई तो ली पुलिस की शरण

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। अगर आप किसी अपरिचित महिला या किसी और की पत्नी को फोन पर मैसेज भेजते हैं तो यकीनन इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। हाल ही में पंजाब में ऐसा मामला सामने आया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

दरअसल सुशांत दत्त नाम के एक शख्स ने ट्विटर पर पुलिस से मदद मांगी थी। लेकिन ये मामला बड़ा अजीब है। उसने कहा कि किसी महिला को I Like you का मैसेज भेजा था, जिसके बाद महिला के पति ने उसकी पिटाई कर दी। सुशांत ने पुलिस से मदद मांगते हुए लिखा कि आगे भी उसका पति उसकी पिटाई कर सकता है इसलिए उसे सुरक्षा प्रदान की जाए। इसपर पुलिस ने ट्विटर पर ही उसे रिप्लाई किया है। पंजाब पुलिस ने लिखा है कि ‘किसी महिला को अवांछित संदेश भेजने के बाद आप क्या उम्मीद कर रहे थे। हालांकि उसे आपको पीटना नहीं चाहिए था, उसे आपकी शिकायत पुलिस में करनी चाहिए थी और हम आपको सही धाराओं के तहत सेवाएं देते। अब इन दोनों मामलों पर कानून के मुताबिक ध्यान दिया जाएगा।’ पंजाब पुलिस का ये शानदार जवाब देखते ही देखते वायरल हो गया है और लोग इसपर जमकर चुटकी ले रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews