Video : जब Raj Kundra के बारे में सवाल पूछने पर भड़कीं Shilpa Shetty, दिया ये जवाब

Video : जब Raj Kundra के बारे में सवाल पूछने पर भड़कीं Shilpa Shetty, दिया ये जवाब

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। शिल्पा शेट्टी अपनी सोशल लाइफ और फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। पिछले दिनों अश्लील फिल्मों (Pornography Case) के कारोबार में राज कुंद्रा (Raj kundra) की गिरफ्तारी के बाद से उन्हें भी काफी ट्रोल किया गया। हालांकि शिल्पा शेट्टी ने इस पूरे कठिन समय का मजबूती से सामना किया।

भोपाल में KG 2 की मासूम से रेप, आरोपी ने पोर्न देखकर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार !

अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो राज कुंद्रा को लेकर पूछे गए सवाल पर नाराज़ होती दिख रही हैं। ये वीडियो किसी इवेंट का है और यहां जब एक रिपोर्टर उनसे राज कुंद्रा को लेकर सवाल करता है तो वो उन्हें बीच में ही टोक देती हैं। इसके बाद शिल्पा पूछती हैं “मैं राज कुंद्रा हूं ? मैं उसके जैसी लगती हूं? नहीं नहीं…मैं कौन हूं ?” इसके बाद उन्होने हाथों से अपने मुंह को ज़िप लॉक करने का इशारा किया और इस बात को वहीं खत्म कर दिया। इस वीडियो से साफ झलक रहा है कि राज कुंद्रा के बारे में सवाल पूछा जाना उन्हें ज़रा भी पसंद नहीं आया। बता दें कि हाल ही में उनके पति राज दो महीने तक जेल में रहने के बाद जमानत पर रिहा हुए हैं।

https://youtu.be/W_WqsSFcLxw

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews