छोटी पहल लाती है बड़े परिवर्तन, हर्ष गोयनका ने शेयर किया प्रेरक वीडियो

छोटी पहल लाती है बड़े परिवर्तन, हर्ष गोयनका ने शेयर किया प्रेरक वीडियो

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। जीवन छोटी छोटी खुशियों और अच्छाइयों का नाम है। छोटी छोटी बातें ही होती हैं जो हमें बेहतर बनाती है। इसके लिए बस एक पहल की जरुरत है। कोई पहला कदम, कोई नवाचार या किसी गलत बात को इनकार ही जीवन को सही दिशा में लेकर जाता है।

Gold Silver Rate : सोने की कीमत बढ़ी, नहीं बदले चांदी के भाव, देखें ताजा रेट

उद्योगपति हर्ष गोयनका ने एक ऐसा ही वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। 2 मिनिट 20 सेकंड के इस वीडियो में चार कहानियों को समेटा गया है। ये हमारे रोजमर्रा जीवन की कहानियां है जिसपर शायद हम कभी गौर भी नहीं करते। लेकिन ये ही बदलाव की एक बड़ा कारण बनती हैं। इसमें एक स्कूली छात्रा है जो अपनी परीक्षा के दौरान किसी सवाल पर उलझी हुई है, उसकी सहेली अपनी उत्तर पुस्तिका उसकी ओर बढ़ाती है। एक छोटा बच्चा है जो सड़क पर कचरा फेंककर पिता का हाथ थामे आगे बढ़ गया है। एक ट्रेफिक इंस्पेक्टर है जिसे कार के अंदर से कुछ पैसे ऑफर किए गए हैं और एक फिल्मी हीरो है जिसके पीछे फैन्स की भीड़ है। ये सभी लोग अपने कन्फर्ट जोन में हैं और इनके पास एक आसान रास्ता है चुनने के लिए।

लेकिन हर आसान रास्ता सही हो, जरुरी नहीं। कभी कभी हमें राह बदलनी पड़ती है। और नई राह भी कोई बहुत मुश्किल नहीं होती, बस उसकी आदत डालने की जरुरत है। इस वीडियो में हम देखते हैं कि छात्रा ने नकल करने से इनकार कर दिया, बच्चा लौटकर कचरा डस्टबीन में डालता है, ट्रेफिक इंस्पेक्टर रसीद काटता है और हीरो अपने फेम को साइड में रख सिक्योरिटी चेक-इन से अंदर आता है। ये भी ‘I am the change’ का मैसेज दे रहे हैं। हमें आज इसी चेंज की इसी बदलाव की जरुरत है जो हम सभी की कोशिशों से ही आएगा। हर्ष गोयनका ने इस वीडियो के साथ लिखा है ‘एक महान संदेश।’ इस महान संदेश को अगर सभी लोग अपना लें, तो तस्वीर बदलते देर नहीं लगेगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews