Social Media Viral : फैमिली चैट ग्रुप में भाई ने भेज दी बवाल फोटो, बहन को बताया डिलीट न करने का कारण

Social Media Viral : फैमिली चैट ग्रुप में भाई ने भेज दी बवाल फोटो, बहन को बताया डिलीट न करने का कारण

Social Media Viral : इन दिनों लगभग सभी के फैमिली वाट्सअप ग्रुप होते हैं। जो परिवार वालें, रिश्तेदार एक दूसरे से आमने सामने नहीं मिल पाते वो यहीं एक दूसरे का हालचाल जान लेते हैं, सूचनाएं साझा कर देते हैं, खास तारीखों पर शुभकामनाएं दे देते हैं। ऐसे ग्रुप्स में मस्ती मजाक भी जमकर चलता है और लोग अपनी फोटो वीडियो भी खूब शेयर करते हैं। लेकिन फैमिली ग्रुप में फोटो या वीडियो शेयर करते समय सतर्क रहना जरुरी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस पोस्ट को देखकर तो यही लगता है। दरअसल ये भी किसी का फैमिली वाट्सअप ग्रुप है और यहां एक लड़के ने गलती से बीयर केन की फोटो भेज दी। इसके साथ कैप्शन में लिखा है ‘मुंबई इंडियंस फॉर द विन..लेट्स गो।’ जैसे ही ये फोटो आया, ग्रुप के सभी लोग पूछने लगे ‘क्या तुम बीयर पीते हो’ ? जब उस युवक की बहन ने ये फोटो देखा तो उसने तुरंत अपने भाई को मैसेज किया कि ये फोटो डिलीट कर दे।

लेकिन आगे का किस्सा और मजेदार है। भाई ने बहन को पर्सनल चैट पर बताया कि उसने गलती से इस फोटो को ‘डिलीट फॉर एवरीवन’ की जगह ‘डिलीट फॉर मी’ कर दिया है। मतलब साफ है कि अब वो कुछ नहीं कर सकता। इसके जवाब में बहन लाफिंग इमोजी बनाते हुए लिखती है ‘अब तो तू गया।’ ये फोटो ट्विटर पर सानिया धवन की आईडी से शेयर हुई है और अब तक इसे 13 लाख लोग देख चुके हैं और 18 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इस पोस्ट पर लोगो के तरह तरह के मजेदार कमेंट्स भी आ रहे हैं। कोई लिख रहा है ‘पापा समझ गए अब नहीं मानेंगे’ तो किसी ने लिखा है ‘अगले पार्ट के बारे में अपडेट करना।’ बहरहाल, ये पोस्ट हमें इसलिए मजेदार लग रही है क्योंकि ये किसी और के साथ हुआ है, लेकिन अगर खुदपर बीते तो समझ आ जाएगा कि ऐसी किसी भी घटना के बाद रिश्तेदारों की कितनी बातें सुननी पड़ती है। इसलिए अपने फैमिली चैट ग्रुप में कुछ भी भेजने से पहले दो बार चेक कर लेना बेहतर है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews