Social Media Viral : बच्चे को पसंद नहीं था टमाटर, फिर किया कुछ ऐसा कि लाखों लोगों ने देखा वीडियो

Social media

Social Media Viral : बच्चों को खाना खिलाना कितना मुश्किल है..ये बात कोई मां ही समझ सकती है। किसी को सब्जी नहीं खानी होती तो किसी को चावल नहीं पसंद। किसी बच्चे को फीका खाना चाहिए तो कोई मीठा मुंह में रखने को तैयार नहीं। ऐसे में माएं जाने कितने जतन करती हैं अपने बच्चों को पूरा पोषण देने के लिए।

कितना मुश्किल है बच्चों को खाना खिलाना!

सोशल मीडिया पर कब क्या चीज वायरल हो जाए, कहा नहीं जा सकता। आज हम आपके लिए ऐसा ही एक वीडियो लेकर आए हैं जिसमें छोटे बच्चों के खाने को लेकर किए जाने वाले नखरों की एक और बानगी मिलती है। सभी जानते हैं कि सबसे मुश्किल होता है बच्चों को सब्जियां खिलाना। ज्यादातर बच्चे हरी सब्जी से दूर भागते हैं। वहीं किसी को बैंगन नहीं चाहिए तो किसी तो टमाटर। इस वीडियो में भी ऐसा ही कुछ नज़ारा दिख रहा है।

रसम को चाय की छलनी से छाना

ये वीडियो इंस्टाग्राम पर sowseelya__pedamallu नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसमें हम देख सकते हैं कि एक बच्चा रसम को चाय छानने वाली छलनी से चावलों पर छान रहा है। ज़ाहिर तौर पर उसे टमाटर पसंद नहीं होंगे इसीलिए उसने ये तरीका निकाला है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है ‘ऐसे कौन खाता है..और कोई नहीं मेरा बेटा’। इस वीडियो के शेयर होते ही इसपर कमेंट्स का अंबार लग गया। ज्यादातर लोग अपने बच्चों की आदतों के बारे में भी बताने लगे। वहीं कई लोगों ने बच्चों को खिलाने के बारे में कुछ सलाह भी दे डाली। बहरहाल, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है और अब तक इसे 6 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews