Social Media Viral : सड़क पर चलते हुए ट्रैफिक नियमों का पालन बेहद जरुरी है। लेकिन कई बार जाने-अनजाने कुछ लोग नियमों की अनदेखी करते हैं। इसके अलावा सड़कों पर बेवजह बजने वाले हॉर्न भी कई बार लोगों का ध्यान बंटा देते हैं। ट्रैफिक न होने पर भी ह़ॉर्न बजाने की आदत दूसरों की परेशानी का सबब बन जाती है। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है।
बेवजह न बजाएं हॉर्न
बेंगलुरु अपने ट्रैफिक के लिए मशहूर है और इसी शहर में एक गाड़ी पर ये पोस्ट देखी गई। इस पोस्ट को ट्विटर पर @milind_blr नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसमें एक कार दिखाई दे रही है जिसपर स्टिकर लगा हुआ है। इसपर लिखा है ‘हॉर्न बजाना असभ्य और मूर्खतापूर्ण है..क्या आप हैं?’ ये लाइन किसी भी शख्स को एकदम हिट करने वाली है। इसे पढ़कर कोई भी ये सोचने पर मजबूर हो जाएगा कि वास्तव में बिना आवश्यकता के सड़क पर हॉर्न क्यों बजाना चाहिए। ये दूसरे व्यक्ति के लिए कितनी खीज पैदा करने वाली बात हो सकती है।
शहरों में आजकल ट्रैफिक की समस्या आम हो चली है और उसमें भी बेवजह लगातार हॉर्न बजाना कई लोगों की आदत बन जाती है। वहीं ज्यादा हॉर्न बजाने से वायु प्रदूषण भी बढ़ता है। कई बार बेवजह हॉर्न बजाने से दूसरे ड्राइवर्स को गलत संकेत भी मिल सकता है, जिससे उनकी सुरक्षा पर असर पड़ सकता है। इसलिए सड़क पर हॉर्न का इस्तेमाल सिर्फ जरुरी स्थितियों में ही किया जाना चाहिए। फिलहाल ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और अधिकांश लोग इसे लेकर सहमति जता रहे हैं।
https://twitter.com/milind_blr/status/1711727613373501780?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1711727613373501780%7Ctwgr%5E4117836330d6415ca1a94b66f4093685c514a0dc%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fndtv.in%2Fzara-hatke%2Fbengaluru-man-put-a-sticker-on-his-car-wrote-funny-message-for-all-traffic-honking-problems-you-will-start-thinking-4477113
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

