BJP और कांग्रेस में छिड़ी सोशल मीडिया वॉर, तस्वीरें वायरल करने का हो रहा है मुकाबला

BJP और कांग्रेस में छिड़ी सोशल मीडिया वॉर, तस्वीरें वायरल करने का हो रहा है मुकाबला

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। इन दिनों राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हुए हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर ही उनकी यात्रा से जुड़ी तस्वीरें वायरल हो रही है। कभी वह किसी बुजुर्ग के साथ दिखाई दे रहे हैं तो कभी किसी बच्चे के साथ। राहुल गांधी की वायरल हो रही इन तस्वीरों की वजह से बीजेपी (BJP) के वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं समर्थकों और सोशल मीडिया प्रभारियों के सामने यह टारगेट खड़ा हो चुका है की इन वायरल तस्वीरों का मुकाबला आखिर कैसे किया जाए।

राहुल गांधी की कोई तस्वीर जैसे ही वायरल होती है उसी समय बीजेपी भी पीएम मोदी की कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने में लग जाती है। जिस तरह से पार्टियों के बीच जमीनी लड़ाई देखी जाती है ठीक उसी तरह से आजकल डिजिटल लड़ाई भी बहुत महत्वपूर्ण हो गई है। बीजेपी को सोशल मीडिया चैंपियन कहा जाता है लेकिन भारत जोड़ो यात्रा के चलते इस वक्त कांग्रेस कड़ी टक्कर देती दिखाई दे रही है।

गुरुवार को राहुल गांधी की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें वह अपनी मां सोनिया गांधी जो कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं उनके जूते का फीता बांधते दिखाई दिए। बता दें कि सोनिया गांधी भी गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंची थी। उनके जूते का फीता ढीला हो जाने की वजह से उन्हें चलने में परेशानी हो रही थी। इसे देखकर राहुल तुरंत ही नीचे बैठे और उनके जूते का फीता बांध दिया। सोशल मीडिया पर तुरंत ही उनकी यह तस्वीर वायरल हो गई और कांग्रेस के सभी नेता और समर्थक से धड़ल्ले से शेयर करते दिखाई दिए।

Must Read- भारत की ग्रोथ रेट घटने का अनुमान, World Bank ने जारी की रिपोर्ट

राहुल की इस तस्वीर के वायरल होने के बाद बीजेपी के सोशल मीडिया प्रभारियों के सामने एक बार फिर से यह चुनौती आई कि इस तस्वीर का मुकाबला कैसे किया जाए। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर बीजेपी ने सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमें वह एक बुजुर्ग गरीब महिला को पैरों में चप्पल पहनाते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए यह भी लिखा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की हर माता को सम्मान देते हैं। यहां राहुल गांधी और सोनिया गांधी के बारे में कुछ भी नहीं लिखा गया लेकिन साफ जाहिर होता है कि यहां उन्हीं की बात हो रही थी।

इससे पहले भी जोरदार बारिश में भीगते हुए राहुल गांधी का भाषण देते हुए तस्वीर वायरल हुई थी। इस तस्वीर के सामने आने के बाद बीजेपी ने सोशल मीडिया से पीएम मोदी गृहमंत्री अमित शाह सहित बीजेपी के कई बड़े नेताओं की उसी तरह की तस्वीरें शेयर करना शुरू कर दिया था। बीजेपी और कांग्रेस के बीच चलने वाली राजनीतिक लड़ाई अब डिजिटल होती दिखाई दे रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews