क्या आपकी नजरें हैं बाज़ जैसी? 5 सेकंड में बताइए किस कार की हेडलाइट्स हैं ऑन, ऑप्टिकल इल्यूज़न में छिपा है जवाब

20/20 विज़न टेस्ट सोशल मीडिया पर मचा रहा है तहलका। इस ऑप्टिकल इल्यूज़न इमेज में छिपी है एक कार जिसकी हेडलाइट्स जल रही हैं, पर पकड़ना इतना आसान नहीं। क्या आप कर पाएंगे इसे 5 सेकंड में स्पॉट?
Optical Illusion

सोचिए, आपके सामने है गाड़ियों की भीड़ से भरी एक तस्वीर दर्जनों कारें, एक जैसी दिखती हुईं। लेकिन इन सबके बीच छिपी है एक खास कार, जिसकी हेडलाइट्स जल रही हैं। मुश्किल ये है कि वो हेडलाइट्स इतनी चालाकी से छिपाई गई हैं कि एक नजर में पकड़ना नामुमकिन सा लगता है।

इस ऑप्टिकल इल्यूज़न (Optical Illusion) को हल करना आसान नहीं, लेकिन अगर आप 5 सेकंड के अंदर सही कार को पकड़ लेते हैं, तो समझिए आपकी ऑब्ज़र्वेशन स्किल्स वाकई काबिल-ए-तारीफ हैं, तो चलिए, अपनी आंखों की परख कीजिए, क्या आप ढूंढ पाएंगे वो चमकती हेडलाइट?

20/20 Vision Test: 5 सेकंड में पकड़िए सही कार

अगर आपको लगता है कि आपकी नजरें एकदम तेज हैं और आप हर डिटेल तुरंत पकड़ लेते हैं, तो ये चैलेंज आपके लिए है। इस ऑप्टिकल इल्यूज़न में कई गाड़ियां एक साथ खड़ी हैं और उनमें से एक कार की हेडलाइट्स ऑन हैं। ट्रिक ये है कि आपको इसे सिर्फ 5 सेकंड में ढूंढना है।

ये टेस्ट ना सिर्फ आपकी नजरों की तेजी दिखाता है, बल्कि ये भी बताता है कि आप कितनी जल्दी विजुअल इंफॉर्मेशन को प्रोसेस कर पाते हैं। सोशल मीडिया पर हजारों लोग इस पहेली को ट्राई कर चुके हैं, किसी को 3 सेकंड लगे, तो कोई अब तक ढूंढ ही नहीं पाया।

ऑप्टिकल इल्यूज़न क्यों होते हैं वायरल?

ऑप्टिकल इल्यूज़न वाले कंटेंट्स आजकल सोशल मीडिया का बड़ा हिस्सा बन चुके हैं। इंस्टाग्राम से लेकर ट्विटर और यूट्यूब तक, ऐसे चैलेंज लोगों का ध्यान तुरंत खींचते हैं। कारण साफ है, ये ना सिर्फ इंटरटेनिंग होते हैं, बल्कि देखने वालों को अपनी नजरों और दिमाग की परीक्षा भी दे जाते हैं।

विशेषज्ञ मानते हैं कि ऑप्टिकल इल्यूज़न हमारे मस्तिष्क के ‘विजुअल प्रोसेसिंग’ हिस्से को एक्टिव करते हैं। ये दिमागी व्यायाम की तरह होते हैं, मज़ेदार भी और फायदेमंद भी।

क्या आपके पास है शार्प आई? Try करके बताइए

अगर आपने अब तक इमेज नहीं देखी है, तो ज़रूर देखें स्टॉपवॉच चालू कीजिए, और बताइए, क्या आप 5 सेकंड में उस कार को ढूंढ पाए जिसकी हेडलाइट्स ऑन हैं? अगर हां, तो आपकी नजरें हैं बिल्कुल 20/20 वाली। और अगर नहीं तो कोई बात नहीं, अगली बार ज़रूर ट्राय कीजिए। क्योंकि ऐसे चैलेंज सिर्फ मज़े के लिए नहीं, बल्कि आपकी कॉग्निटिव स्किल्स को भी शार्प बनाते हैं।

Optical Illusion

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews