Coke Studio 14 के इस रूहानी गीत के साथ कीजिये वीकेंड का आगाज़, आनंद महिद्रा ने किया शेयर

Coke Studio 14 के इस रूहानी गीत के साथ कीजिये वीकेंड का आगाज़, आनंद महिद्रा ने किया शेयर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोक स्टूडियो सीजन 14 (Coke Studio season 14) का कमाल बरकरार है। पिछले दिनों पाकिस्तानी सिंगर्स अली सेठी (Ali Sethi) और शाए गिल (Shae Gill) के गीत पसूरी (Pasoori) ने धूम मचा दी थी। ये अब भी टॉप मोस्ट फेवरेट सॉन्ग्स की लिस्ट में शुमार है। इसी कड़ी में पाकिस्तान की मशहूर सूफी गायिका आबिदा परवीन (Abida Parveen) और नसीबो लाल (Pakistani singers Naseebo Lal) का गीत ‘तू झूम झूम’ बहुत पसंद किया जा रहा है। अब इस गीत को बिजनेसमेन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है।

आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो अक्सर ही बिजनेस रिलेटेड, मोटिवेशनल, फनी और संगीत से जुड़े वीडियो फोटो शेयर करते रहते हैं। सिलसिला आगे बढ़ाते हुए उन्होने इस बार ‘तू झूम झूम’ गीत शेयर करते हुए लिखा है कि ‘वीकली साइकल शुरू होता है मंडे मोटिवेशन से। लेकिन सप्ताह के आखिर में *झूम* के साथ सांस लेने का समय आ गया है।’ उन्होने सलाह दी है कि सभी को ऐसा करना चाहिए क्योंकि इस गीत में रूह को झकझोरने वाले स्वर और संगीत है। आबिदा परवीन की आवाज़ वैसे भी लोगों को एक रूहानी दुनिया में ले जाती है। उसपर नसीबो लाल के साथ जुगलबंदी ने इसे और बेमिसाल बना दिया है। तो आप भी आनंद महिंद्रा की सलाह पर गौर फरमा सकते हैं और इस शानदार गीत के साथ अपने वीकेंड का आगाज़ कर सकते हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews