Viral Video : इच्छाधारी नागिन के बाद अब पेश है इच्छाधारी उल्लू और शेर

Viral Video : इच्छाधारी नागिन के बाद अब पेश है इच्छाधारी उल्लू और शेर
Artist Girl : सोशल मीडिया किसी खजाने की तरह है। यहां कई बार ऐसे नायाब हीरे मिलते हैं, जिन्हें देख आंखे चौंधिया जाती है। हम यहां पर दुनियाभर के प्रतिभाशाली लोगों को देख सुन सकते हैं और वो चीजें भी हमारीं नजरों से गुजर जाती है, जिसकी कल्पना भी न कर पाएं। एक बार फिर एक कमाल का वीडियो वायरल हो रहा है।

ये एक कलाकार लड़की है जो स्टेज पर परफॉर्म कर रही है। लेकिन आपको इसमें उस लड़की को ढूंढना पड़ेगा, क्योंकि कभी वो शेर की तरह नजर आती है तो कभी उल्लू की तरह। दरअसल उसने बॉडी पेंट किया है और ऐसे ऐसे पोज़ दे रही है कि बिल्कुल असली नजर आए। उसके साथ कुछ साथी कलाकार भी हैं और इन्होने मिलकर जैसे मंच पर एक जादू का माहौल बना दिया है। ये किसी टैलेंट शो का सीन है जिसमें ये लड़की अपने कौशल का प्रदर्शन कर रही है। मंच पर एक जंगल का दृश्य बना हुआ है और वहां ये लोग अलग अलग जानवरों के रूप में बॉडी पेंटिंग कराकर प्रदर्शन कर रहे हैं और बिल्कुल असली प्रतीत होते हैं।

इस वीडियो को बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने शेयर किया है। शुरु में तो कुछ पलों के लिए आंखें धोखा खा जाती है कि हो क्या रहा है। इसके बाद समझ में आता है, लेकिन तिलिस्म बरकरार रहता है। अलग अलग जानवरों और पक्षियों का रूप लेती हुई लड़की किसी जादूगरनी की तरह नजर आती है और लगता है वो वेश बदल रही है। अब तक हमने इच्छाधारी नागिन के किस्से खूब सुने थे, लेकिन ये वीडियो देखकर लगता है जैसे सच में इच्छाधारी उल्लू या फिर शेर सामने आ गया है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और लड़की की प्रतिभा की खूब तारीफ हो रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews