
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। दुनिया में बच्चों से प्यारा कोई नहीं। उनकी मासूमियत और क्यूटनेस के आगे हम अपनी बड़ी से बड़ी परेशानी भूल जाते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो हैं जिनमें बच्चों की प्यारी प्यारी हरकतों को कैद किया गया है। ऐसा ही एक वीडियो आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं।
इस वीडियो में एक छोटा सा बच्चा कुर्सी पर बैठा है और उसके सामने बड़ा सा केक रखा है। वो इस केक को अकेले अपनी तरह से खा रहा है और ये देखना काफी मजेदार है। वो अपने हाथों से केक के काट रहा है और खा रहा है। उसके पूरे मुंह और शरीर पर केक लिपटा हुआ है लेकिन उसे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। वो तो सारे टेबल मेनर्स और एटिकेट्स से परे एक नन्हा सा बच्चा है जिसे केक खाना अच्छा लग रहा है। इसलिए सब कुछ भुलाकर उसका सारा ध्यान केक खाने में है। ये बहुत ही क्यूट वीडियो है और हमें यकीन है कि इसे देखकर आपका भी दिन बन जाएगा।
View this post on Instagram
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

