
नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। आप मेट्रो में जा रहे हों और अचानक कोई वहां डांस करना शुरू कर दे तो यकीनन आपके लिये ये अच्छा मनोरंजन और टाइम पास हो जाएगा। आजकल युवाओं में रील बनाने को लेकर इतना उत्साह है कि वो कहीं भी कुछ भी करने लग जाते हैं। ऐसा ही एक नजारा मेट्रो में देखने को मिला जब एक लड़की यकायक डांस करने लगी।
अब ये चलन बढ़ने लगा है, आपको सड़क पर..मॉल में..गार्डन में या ट्रेन में भी युवा कुछ ऐसा करते दिख जाएंगे कि अचरज होगा। सोशल मीडिया के लिए रील्स और वीडियो बनाने के लिए ये कवायद बढ़ने लगी है। एक बार फिर मेट्रो रेल में ये दृश्य देखने को मिला जब एक लड़की यहां डांस करने लगी। वीडियो में हम देख सकते हैं कि ट्रेन में लोग बैठे हुए हैं और वो लड़की भी खड़ी है। अचानक ही वो कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार के गाने पर डांस करने लगती है। उसे डांस करते देख पहले तो आसपास के लोग भी चौंक जाते हैं फिर वो उसका डांस देखने लगते हैं। ये लड़की पूरे आत्मविश्वास के साथ डांस कर रही है और लोग भी इसे काफी इंजॉय कर रहे हैं।
View this post on Instagram
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

