
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। शराब पीने के बाद आदमी को होश नहीं रहता। नशे में अक्सर ही लोग गड़बड़ियां कर देते हैं। इसीलिए नशे में ड्राइव करना कानूनी रूप से अवैध है। लेकिन क्या किसी को सिर्फ शराब की दुकान में जाने भर से इतना नशा हो सकता है कि वो खतरनाक एक्सीडेंट कर बैठे।
ये वीडियो किसी बाहरी देश का है जिसमें एक शराब की दुकान (liquor depot) नजर आ रही है। उसमें से एक बड़ी सी गाड़ी निकलती है जो रिवर्स में चल रही है। उसकी रफ्तार इतनी तेज है कि वो किसी को नहीं देखती और अंधाधुंघ गाड़ियों को टक्कर मारती है। उसके चपेट में आने से वहां खड़े एक दंपत्ति बाल बाल बचते हैं। लेकिन वो एक पीछे खड़ी गाड़ी में जा टकराती है और उसका कचूमर निकल जाता है। पहली नजर में ये एक फनी वीडियो लगता है लेकिन असल में ये काफी खतरनाक है। इस तरह होश खोकर गाड़ी चलाना दूसरों के साथ अपने लिए भी बहुत रिस्की है। हम दुआ करते हैं कि इस एक्सीडेंट में किसी व्यक्ति को कोई नुकसान न पहुंचा हो। ये वीडियो दिखाने का उद्देश्य इतना ही है कि आप भी ड्रिंक एंड ड्राइव के नुकसान को समझें, और कभी इस तरह की गलती न करें।
caitlyn jenner leaving the set of kuwtk https://t.co/IsFGTm1DIN
— Remy (@remy4real23) July 18, 2022
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

