Video : बुजुर्ग को पीठ पर बिठा पहाड़ियां लांघकर वैक्सीनेशन सेंटर ले गया पुलिस अधिकारी

Video : बुजुर्ग को पीठ पर बिठा पहाड़ियां लांघकर वैक्सीनेशन सेंटर ले गया पुलिस अधिकारी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कहते हैं विपत्ति में ही मनुष्य की पहचान होती है और कोरोना विपदाकाल में कई लोगों ने मानवता की मिसाल पेश की है। ऐसे ही एक शख्स हैं जम्मू-कश्मीर में रियासी जिले के रहने वाले मोहन सिंह जो एक पुलिसकर्मी हैं। ये जहां रहते हैं वो पहाड़ी इलाका है और इन्होने एक बुजुर्ग व्यक्ति को पीठ पर लादकर उबड़ खाबड़ रास्तों को पार कर टीकाकरण केंद्र तक ले गए।

इस व्यक्ति ने खुद को बताया ‘कल्कि’ का अवतार, धरती पर सूखा लाने की चेतावनी

इस वीडियो को केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इसमें साफ दिखाई है कहा है कि पुलिस अधिकारी मोहन सिंह पहाड़ियों के मुश्किल रास्तों पर  पीठ पर एक बुजुर्ग व्यक्ति को बैठाकर चल रहे हैं। ये उन्हें वैक्सीन लगवाने के लिए वैक्सीनेशन सेंटर तक पहुंचा रहे हैं। इस वीडियो पर मंत्री जितेंद्र सिंह ने लिखा है कि “हमारे फ्रंटलाइन योद्धा एसपीओ मोहन सिंह, जिला रियासी पर हमें गर्व है। उन्होंने 72 वर्षीय अब्दुल गनी को अपने कंधे पर उठाकर टीका लगवाने में सहायता की।” इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और सभी इस पुलिसकर्मी के जज्बे की तारीफ कर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews