Video : ईंटों को नीचे उतारने का काम, बांस और पुराने टायर से किया गजब का जुगाड़

Video : ईंटों को नीचे उतारने का काम, बांस और पुराने टायर से किया गजब का जुगाड़

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अगर आपको ईंटों का ढेर ऊपर से नीचे लाना हो तो आप क्या करेंगे। यही सवाल जब एक मजदूर के सामने आया तो उसने गजब का जुगाड़ निकाला। उसका आइडिया इतना बेहतरीन था कि मशहूर बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने इस वीडियो को शेयर कर तारीफ की है।

Video : बेटी ने Gucci की बेल्ट 35 हजार में खरीदी तो मम्मी ने किया ये हाल

इस शख्स दो बांस और कार के पुराने टायर (tyre) का उपयोग कर कमाल का तरीका निकाला। वो बांस पर ईंट रखता जाता जो फिसलकर नीचे आती और टायर से टकराकर पास रखे ठेले में गिर जाती है। हर्ष गोयनका ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है “टायर का ये उपयोग मैं कभी सोच भी नहीं सकता। मनुश्य की कल्पनाशीलता को सलाम।” जैसे ही हर्ष गोयनका ने ये वीडियो शेयर किया, इसे लाइक करने के साथ टायरों के प्रयोग वाले वीडियो की लाइन लग गई। अब लोग टायर के कई तरह के उपयोग बता रहे है, लेकिन जो काम इस शख्स ने ईंटो के साथ किया है वो अपने आप में अनूठा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews