Video : ये हैं पापा की परी, वीडियो देखकर आ जाएगी चेहरे पर मुस्कान

Video : ये हैं पापा की परी, वीडियो देखकर आ जाएगी चेहरे पर मुस्कान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। हर लड़की के पहले हीरो..उसके पापा होते हैं। कहा भी जाता है कि बेटे मम्मियों के और बेटियां पापा की लाड़ली होती हैं। इसीलिए बेटियों को पापा की परी (papa ki pari) भी कहा जाता है। आज हम आपको ऐसा ही एक वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसमें पापा अपनी बेटियों का लाड़ कर रहे हैं।

ये बहुत ही खूबसूरत वीडियो है जिसमें दो छोटी बच्चियां लेटी हुई हैं और उनके पापा उनके लिए ब्यूटिशियन बने हुए हैं। इसमें वो बेटियों को नेलपेंट लगाते हुए, फेसपैक ठीक करते हुए और पूरी तरह से पेंपर करते दिख रहे हैं। साथ ही इसमें बहुत ही मजेदार केप्शन भी दिया है कि ‘इनके फ्यूचर हसबैंड से माफी, लेकिन आपसे ऐसा ही ट्रीटमेंट चाहेंगीं’। ये वीडियो बहुत ही प्यारा है और इसे देखकर हर बेटी को अपना बचपन याद आ जाएगा। तो आप भी इसे देखिये और अगर अपने पापा से दूर हैं तो उन्हें एक फोन कर लीजिये।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews